फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There were several power cuts in the city in 12 hours

Budaun News: शहर में 12 घंटों में कई बार हुई बिजली कटौती

Fri, 30 May 2025 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
There were several power cuts in the city in 12 hours
दातागंज के करीमगंज में टूटा पड़ा बिजली का पोल। संवाद
बदायूं। बढ़ती गर्मी के चलते बिजली की मांग बढ़ने से कटौती भी बढ़ गई है। पिछले 12 घंटों में शहर में कई बार कटौती हुई। जिसकी वजह से लोग गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन

विद्युत निगम ने गर्मियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के दावे किए थे, लेकिन ये दावे हवा-हवाई रहे। गर्मी बढ़ने के साथ शहर में अघोषित बिजली कटौती से इस समय हर कोई परेशान है। दिन हो या रात बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता विद्युत निगम के अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

--
शिवपुरम तिराहे के पास केबल में लगी आग
शहर के मोहल्ला शिवपुरम में तिराहे के पास रखे ट्रांसफाॅर्मर के केबल में शाम को आग लग गई। सूचना पर विद्युत निगम के अधिकारियों ने तुरंत शट डाउन लिया। मौके पर पहुंचकर फाॅल्ट को ठीक किया। जिसके बाद बिजली सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आंधी के बाद से अब तक अंधेरे में हैं दो गांव
दातागंज। आंधी आने पर हाईटेंशन लाइन के खंभे टूटने से करीमगंज और धिमारपुरा गांव पिछले 16 दिनों से अंधकार में हैं। करीमगंज के प्रधान विवेक यादव के मुताबिक 15 दिन पहले आंधी आई थी, जिसमें चार खंभे टूट गए थे। काफी प्रयासों के बाद विद्युत निगम ने चार दिन पूर्व खंभे दुरुस्त किए लेकिन इनमें एक खंभा फिर गिर गया। अब विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा हैं। लगभग ढाई हजार की आबादी वाले दोनों गांव अंधेरे में हैं। लोगों को काफी परेशानी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed