फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ...There was no realization that a snake had bitten the son, nor is there now any regret over failing to save him.

Budaun News: ...नहीं हुआ अहसास कि बेटे को सांप ने डसा, न बचा पाने का अब मलाल

Sun, 26 Jul 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
...There was no realization that a snake had bitten the son, nor is there now any regret over failing to save him.
बेटा बबलू की मौत के बाद बिलखती मां रामवती। संवाद
उघैती (बदायूं)। गांव रियोनाई में बृहस्पतिवार की रात सुहागरात पर सांप के डसने की वजह से बेटे बबलू की मौत होने के मामले में पिता को उसे न बचा पाने का मलाल है। रोते हुए पिता कुंवरपाल मौर्य ने बताया कि उन्हें इस बात का अहसास ही नहीं हुआ कि बेटे को सांप ने डस लिया है। वे तो पेट की बात कहते हुए सहसवान से बदायूं तक अस्पतालों के चक्कर काटते रहे। जब तक डॉक्टर ने सर्पदंश का शक जताया तब तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। उधर, नवविवाहित बबलू की मौत से परिवार की खुशियां छिन गईं। शादी की कई रस्में भी नहीं हो पाई थीं। पूरे गांव में मातम है।
विज्ञापन

उघैती क्षेत्र के रियोनाई गांव निवासी कुंवरपाल मौर्य के बेटे बबलू (22) की बरात बुधवार को कादराबाद, कोतवाली गुन्नौर गई थी। दुल्हन को लेकर बरात बृहस्पतिवार को लौटी। बड़े ही अरमानों से कुंवरपाल ने बड़े बेटे की शादी की थी। बेटा बबलू खेती-किसानी में पिता का सहयोगी रहता था। विदाई के बाद सभी थक गए। इस वजह से दहेज में मिले बेड को कोई तैयार नहीं कर सका।
विज्ञापन

बेड खुला रहने की वजह से बबलू रात में कमरे में गद्दा बिछाकर लेट गया। नवविवाहिता नीतू भी उसी कमरे में थी। परिवार के अन्य लोग आंगन और छत पर सोने चले गए। बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि के बाद लगभग 3 बजे अचानक बबलू के पेट में दर्द हुआ। उसने फोन करके अपने पिता कुंवरपाल को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंवरपाल ने बताया कि पेट में दर्द होने की वजह से वह बेटे को गांव के मंदिर के पास की क्लीनिक पर लेकर गए। वहां आराम न मिलने पर सहसवान सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने सांप के डसने की वजह से जहर शरीर में फैलने की बात कही और मेडिकल कॉलेज बदायूं ले जाने को कहा।
वह बेटे को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने शरीर में कुछ नहीं होने की बात कही। इसके बाद वह शुक्रवार को दिनभर सांप काटे की दवा देने वालों सहित अन्य लोगों के पास भटकते रहे। पिता ने बताया कि करीब 12 जगहों पर बेटे को लेकर भटके, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
पिता कुंवरपाल का कहना है कि सांप ने डसा, इसका कोई प्रमाण बेटे के शरीर पर नहीं था। सपेरे को बुलाकर घर का कोना-कोना दिखवाया, लेकिन सांप कहीं नहीं मिला। कुंवरपाल बोले- यह मालूम होता कि बेटे को सांप ने डसा है तो वह सीधे सांप काटने वाले के यहां लेकर जाते। इधर, शनिवार सुबह परिजनों ने बबलू के शव की अंत्येष्टि कर दी।


पिता बोले- मेरी तो पूरी दुनिया ही उजड़ गई
पिता कुंवरपाल बोले- मेरी तो पूरी दुनिया ही उजड़ गई। जिस बेटे की शादी के लिए ढेर सारे सपने देखे। धूमधाम से शादी की। दुल्हन घर लेकर आए, लेकिन ऐसा कुछ हो जाएगा, इसका कभी सोचा नहीं था। बेटा उनके साथ खेती में हाथ बंटाता था।


चंद घंटे का साथ निभा दुनिया से विदा हुआ बबलू
सुहाग के जोड़े में घर आई दुल्हन नीतू और बबलू की शादी की कई रस्में शेष रह गईं। कुछ रस्में दुल्हन आने के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह होनी थीं, लेकिन कुदरत ने ऐसा खेल रचा कि दुल्हन नीतू की मांग का सिंदूर एक झटके में मिट गया। पति की मौत से दुल्हन नीतू की हालत खराब है। वह रोते-रोते कई बार बेहोश हो गई। शनिवार दोपहर तक बदहवास हालत में थी।


बेटे को याद कर मां रामवती का हाल बेहाल
मां रामवती का शुक्रवार से रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी आंखों से बेटे बबलू का सेहरा बांधे हुए मंडप में बैठने और घर में हुई शादी की रस्में ओझल नहीं हो रहीं। बबलू के पिता कुंवरपाल ने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं, उनमें बबलू दूसरे नंबर का था। बड़ी बेटी ममता की शादी हो चुकी है। दो बेटियां और एक बेटे की शादी नहीं हुई है।


राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शुक्रवार को कोई भी मरीज सर्पदंश से संबंधित नहीं आया। - डॉ. शिवकुमार , प्राचार्य राजकीय मेडिकल काॅलेज

बेटा बबलू की मौत के बाद बिलखती मां रामवती। संवाद

बेटा बबलू की मौत के बाद बिलखती मां रामवती। संवाद

बेटा बबलू की मौत के बाद बिलखती मां रामवती। संवाद

बेटा बबलू की मौत के बाद बिलखती मां रामवती। संवाद

बेटा बबलू की मौत के बाद बिलखती मां रामवती। संवाद

बेटा बबलू की मौत के बाद बिलखती मां रामवती। संवाद

बेटा बबलू की मौत के बाद बिलखती मां रामवती। संवाद

बेटा बबलू की मौत के बाद बिलखती मां रामवती। संवाद

बेटा बबलू की मौत के बाद बिलखती मां रामवती। संवाद

बेटा बबलू की मौत के बाद बिलखती मां रामवती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed