फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There was a lot of music and songs in the Holi gathering of women

Budaun News: महिलाओं के होली मिलन में गीत-संगीत की रही धूम

Sat, 22 Mar 2025 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
There was a lot of music and songs in the Holi gathering of women
उझानी में वार्ष्णेय महिला समिति के होली मिलन समारोह में शामिल महिलाएं। स्रोत- समिति
उझानी। वार्ष्णेय महिला समिति के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन में गीत और संगीत की धूम रही। महिलाओं ने राधा-कृष्ण के भजन पर नृत्य कर समा बांध दिया।
विज्ञापन

रुचि बाल विद्या मंदिर में होली मिलन शनिवार अपराह्न में शुरू हुआ। समिति की अध्यक्ष मीनू वार्ष्णेय और सचिव पायल वार्ष्णेय ने सजातीय महिलाओं को त्योहार का महत्व समझाया। समिति की पदाधिकारियों ने एक- दूसरे को त्योहार की बधाई दी। इसके बाद महिलाओं ने राधा-कृष्ण के वेश में नृत्य किया। उन्होंने भजन भी सुनाए।
करीब तीन घंटे तक चले कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने हाऊजी प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। विशेष योगदान के लिए प्रतिभागी महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पूनम वार्ष्णेय, हेमलता, मौली वार्ष्णेय, ऋतु, ममता, शिल्पी, महिमा वार्ष्णेय, सीमा, सविता वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


होली मिलन में जुटे पूर्व सैनिक, जश्न मनाया
आंबेडकर पार्क परिसर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों समेत पूर्व सैनिकों ने होली मिलन में खुशी का इजहार किया। मुख्य अतिथि सतीश चंद्र सिंह और अमित प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया। सभी आपस में गले मिले और मुंह भी मीठा कराया। जश्न करीब तीन घंटे तक चला। इस मौके पर सत्यवीर सिंह, विजय, रतनवीर, मनोज कुमार, वीरपाल, महीपाल सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed