{"_id":"675f1e32c887c7e39209cdbb","slug":"there-was-a-fight-between-the-brothers-two-days-ago-over-money-badaun-news-c-123-1-bdn1007-131080-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रुपयों को लेकर भाइयों में दो दिन पहले भी हुई थी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रुपयों को लेकर भाइयों में दो दिन पहले भी हुई थी मारपीट
विज्ञापन
बदायूं। दोनों भाइयों में पिछले कई दिन से रुपये को लेकर विवाद चला आ रहा था। घटना से दो दिन पहले भी दोनों भाइयों में मारपीट हुई थी। उस समय आसपास के लोगों ने दोनों का बीचबचाव करा दिया था। इसी के चलते आरोपी भाई से ही रंजिश रख रहा था। आरोपी का जब शुक्रवार को भाई से फिर से विवाद हुआ तो छह गोली मारकर हत्या कर दी।
सलारपुरा ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत खालिद का सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय में घर है। खालिद के छह बेटे हैं। इनमें सबसे बड़ा अमन व उससे छोटा आदिल है। शुक्रवार की सुबह आदिल और अमन के बीच विवाद हो गया था। दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान ही आदिल घर में रखी पिस्टल निकाल लाया और भाई अमन को छह गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
इसके बाद उसने अपनी मां की तरफ भी पिस्टल तान दी। मां को गोली मारने के लिए ट्रिगर दबाया, लेकिन पिस्टल की गोली खत्म हो चुकी थी। हत्या करने के बाद आदिल घर से भाग गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर बेटे के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। अब इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी मिली है कि घटना से दो दिन पहले भी दोनों भाइयों में विवाद हुआ था। बताया जाता है कि अमन ने कुछ दिन पहले खेती करने के लिए कुछ जमीन ठेके पर ली थी। जमीन ठेके पर लेने के लिए अमन के पास कुछ रुपये कम पड़े तो उसने अपने भाई आदिल से रुपये उधार ले लिए। उधार लिए गए रुपये का आरोपी भाई से तकादा कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में बीते बुधवार को विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। उसी दिन उसने देख लेने की धमकी भी दी थी। शुक्रवार को फिर से विवाद हुआ तो आदिल ने अमन को छह गोली मारकर हत्या कर दी।
तीसरे दिन भी आरोपी को नहीं तलाश पाई पुलिस, दोस्तों के लिए नंबर
भाई की हत्या करने के बाद पिस्टल संग फरार हुआ आदिल तीसरे दिन भी पुलिस के हत्थे नहीं लगा है। पुलिस के सामने उसे तलाशने की चुनौती होगी। क्योंकि परिवार के लोग भी उसे तलाशने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें भी उसका कुछ पता नहीं चल रहा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी भाई अमन की हत्या करने वाले आरोपी आदिल भाई से इतनी रंजिश मान बैठा था कि उसने पहले ही देख लेने की धमकी दे दी थी। ऐसे में पुलिस को अंंदेशा है कि उसने हत्या करने की योजना कहीं पहले ही तो नहीं बना ली थी। क्योंकि जब से वह हत्या करके भागा है तब से उसने अपने परिजनों से भी संपर्क नहीं किया है। पुलिस मान रही है कि उसके पास रुपये हैं। उधर, तीसरे दिन भी पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही। मोबाइल नंबर लगातार बंद जा रहा है। रविवार को पुलिस ने उसके घर पहुंचकर आरोपी के दोस्तों के बारे में जानकारी की। ऐसे दोस्तों के मोबाइल नंबर लिए जिससे वह संपर्क कर सकता है।