{"_id":"67f42ef239daf31a670e4c0d","slug":"there-was-a-fierce-fight-between-two-parties-13-people-were-injured-badaun-news-c-123-1-bdn1010-137109-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दो पक्षों में चले जमकर लाठी डंडे, 13 लोग हुए लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दो पक्षों में चले जमकर लाठी डंडे, 13 लोग हुए लहूलुहान
Tue, 08 Apr 2025 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर कलां में खेत की बोआई को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों तरफ से 13 लोग लहूलुहान हुए हैं, जिसमें एक पक्ष से आठ और दूसरे पक्ष से पांच लोग शामिल हैं। घटना की सूचना पर पहुंची जरीफनगर पुलिस ने घायलों को दहगवां स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया, जहां सभी घायलों को गंभीर मानते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर कलां में दूधावती के पक्ष के लोग खेत की बोआई के लिए गए थे, तभी वहां पर दूसरा पक्ष आ गया और कहासुनी के दौरान बात बढ़ गई।
दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें पहले पक्ष से जीतपाल (22) पुत्र सुखराम, वीरपाल (28) पुत्र सुखराम, रेशमपाल (27) पुत्र नेकसे, धर्मपाल (32) पुत्र नेकसे, दूधवती (55) पत्नी सुखराम,गीता (16) पुत्री सुखराम, ममता (30) पुत्री सुखराम, नेमपाल (28) पुत्र नेकसू व दूसरे पक्ष से गंगाश्री (35) पत्नी सत्यपाल, ममता (28) पत्नी जगवीर, सुशीला (24) पत्नी सतेन्द्र, टीटू (18) पुत्र ओमप्रकाश, जगवीर (30) पुत्र वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दहगवां स्वास्थ्य केंद्र भेजा था। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया है।
इधर, जरीफनगर थाने के इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार ने बताया कि एक पक्ष के धर्मपाल की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पांच हमलावरों जगवीर, श्योराज, ओमप्रकाश, सतेंद्र और रूप सिंह के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष से कोई तहरीर न आने के कारण उनकी ओर से अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुुई है।