फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There should be no problem in reaching the examination centres, be alert about security.

Budaun News: परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में नहीं हो परेशानी, सुरक्षा रहे चौकस

Wed, 14 Feb 2024 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
There should be no problem in reaching the examination centres, be alert about security.
डायट ​स्थित ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबो​धित करते डीएम मनोज कुमार।स्रोत-प्रशासन
पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम और एसएसपी ने दिए कई निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न हो सके इसके लिए मंगलवार को डायट स्थित ऑडिटोरियम में बैठक हुई। डीएम मनोज कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों, सह केंद्र व्यवस्थापकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
डीएम मनोज कुमार ने कहा कि जिले में 17 और 18 फरवरी को 17 केंद्रों पर होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा चार पालियों में होगी। इसमें प्रति पाली 8660 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दिन में तीन से पांच बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए सात सेक्टर मजिस्ट्रेट, 22 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। निर्देश दिए कि परिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों का पहले ही निरीक्षण कर लिया जाए। इसकी सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की विशेष जिम्मेदारी है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, प्रकाश, फर्नीचर की व्यवस्था भी दुरुस्त रहे। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने सभी थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देशित किया। बोले-किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed