फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There is no iron tablet in Anganwadi, playing with health

Budaun News: आंगनबाड़ी में नहीं है आयरन की गोली, सेहत से खिलवाड़

Fri, 04 Jul 2025 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
There is no iron tablet in Anganwadi, playing with health
पनवाड़ी आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर नहीं है प्रद​र्शिका बोर्ड। संवाद
बदायूं। खून की कमी से बचाने के लिए किशोरियों को आंगनबाड़ी केंद्रों से आयरन की गोलियां नहीं दी जा रही हैं। जिले के अधिकतर केंद्रों पर आयरन की गोलियां ही नहीं है। इसके अलावा विफ्स रजिस्टर भी नहीं है।
विज्ञापन

एनिमिया मुक्त भारत अभियान के तहत किशोरियों को आयरन की गोली हर बुधवार को दी जानी हैं। इससे उनमें खून की कमी नहीं रहती है और उनका आगे का जीवन बेहतर रहता है। आयरन की गोलियों के वितरण की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी केंद्रों को दी गई है, लेकिन ज्यादातर केंद्रों से किशोरियों को दवाएं नहीं दी जा रही हैं। इसके अलावा विफ्स रजिस्टर भी केंद्रों में नहीं हैं। इस रजिस्टर में किशोरियों को दी जाने वाली दवा का पूरा रिकॉर्ड रहता है।
विज्ञापन

--
केस एक
- पनवाड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में 43 बच्चे, आठ गर्भवती और पांच धात्री महिलाएं पंजीकृत हैं। इसमें 10 किशोरी भी हैं। इन किशोरियों को आयरन की टेबलेट पिछले छह माह से नहीं दी गई है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री ऊषा देवी का कहना है कि वीएचएनडी सत्र में आने वालीं किशोरियों को आयरन की टेबलेट दी जाती है। आंगनबाड़ी में टेबलेट नहीं मिलती। यहां पर विफ्स रजिस्टर भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
केस दो
कटरा ब्रह्मपुर आंगनबाड़ी केंद्र में कुल 97 बच्चे पंजीकृत हैं। इसमें से 20 किशोरियां भी पंजीकृत हैं। यहां पर भी छह माह से आयरन की टेबलेट किशोरियों को नहीं दी गई हैं। आंगनबाड़ी आरजू ने बताया कि आशा गांव में बच्चों को आयरन की टेबलेट खिलाती हैं। आंगनबाड़ी केंद्र में पिछले दिनों विटामिन की गोलियां दी गई थीं। आयरन खिलाने को लेकर विफ्स रजिस्टर भी नहीं था।
--
प्रदर्शिका बोर्ड भी गायब
कटरा ब्रह्मपुर और पनवाड़ी की आंगनबाड़ी अपने घर पर ही केंद्र चला रही हैं। दोनों ही जगहों पर केंद्र का नाम प्रदर्शित नहीं है। इस वजह से लोगों को केंद्र ढूंढना मुश्किल है। इसके अलावा कटर ब्रह्मपुर केंद्र के सामने गंदगी है।

--
- बुधवार और शनिवार आयरन टेबलेट का वितरण किया जाता है। टीकाकरण में एएनएम और आशा दवा देती हैं। अभी की उपलब्धता के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। - प्रमोद कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी

पनवाड़ी आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर नहीं है प्रदर्शिका बोर्ड। संवाद

पनवाड़ी आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर नहीं है प्रदर्शिका बोर्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed