{"_id":"6857053655f9983c9b09ded8","slug":"there-is-no-direct-train-to-delhiit-is-available-60-kms-away-badaun-news-c-123-1-sbly1018-141549-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दिल्ली के लिए सीधे ट्रेन नहीं... मिलती है 60 किमी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दिल्ली के लिए सीधे ट्रेन नहीं... मिलती है 60 किमी दूर
विज्ञापन
बदायूं का रेलवे स्टेशन। संवाद
बदायूं। दिल्ली के लिए बदायूं से सीधे कोई ट्रेन नहीं है। इसकी सालों से मांग की जा रही है। लोगों को जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर जाकर चंदौसी, बरेली या फिर दो सौ किलोमीटर अलीगढ़ से ट्रेन पकड़ना पड़ता है। यही वजह है कि दिल्ली के लिए रोडवेज या डग्गामार बसे ही सहारा हैं। इससे आम लोग और व्यापारियों को परेशानी है।
जिले के सांसदों और जनप्रतिनिधियों ने कई बार बदायूं से लखनऊ और दिल्ली के लिए ट्रेन चलाने की मांग की। फिर भी बदायूं को रेल की सौगात नहीं मिल सकी है। आंबेडकर पार्क के पास राधे आप्टिकल के स्वामी प्रदीप शर्मा ने बताया कि हर महीने दिल्ली आना जाना होता है।
ट्रेन न होने की वजह से चार से पांच हजार रुपये में कार लेकर जाना होता है। इससे काफी परेशानी होती है। अगर दिल्ली को ट्रेन हो तो रुपयों की बचत भी होगी और समय भी बचेगा।