फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There is fraud in the fight against malnutrition, false cases are fed in the portal

Budaun News: कुपोषण की जंग में फर्जीवाड़े का पोषण, पोर्टल में फीड हैं झूठे केस

Fri, 20 Jun 2025 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
There is fraud in the fight against malnutrition, false cases are fed in the portal
बदायूं। कुपोषित बच्चों को पोषित करने की जंग में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग जिन बच्चों को कुपोषित बताकर ई-कवच पोर्टल पर उनका डाटा फीड कर रहा है, उसमें कई फर्जी मामले हैं। उसमें दिए गए नंबरों से संपर्क किया गया तो कोई बता रहा कि उनका बच्चा कुपोषित ही नहीं है। वहीं किसी का नंबर बंद है और कुछ नंबर गलत हैं।
विज्ञापन

कुपोषित बच्चों को पोषित कर उनका भविष्य बेहतर करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं में करोड़ाें रुपये खर्च भी किए जा रहे हैं, लेकिन जिले स्तर पर इसकी ठीक तरह से निगरानी नहीं की जा रही है। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मई में कुपोषित बच्चों की जानकारी ऑनलाइन ई-कवच पोर्टल पर फीड की गई है। इसमें बहुत सारे बच्चों की जानकारी गलत फीड की गई है। पोर्टल पर दर्ज नंबरों की पड़ताल करने में सामने आया है कि कई नंबर गलत हैं। स्वास्थ्य कर्मी भी इस संबंध में स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

--
केस एक
जगत ब्लॉक के गिरबौल लखनपुर मझिया निवासी चांदनी की ढाई साल की बेटी सोनम कुमारी का स्वास्थ्यकर्मियों ने परीक्षण किया था। कर्मचारियों ने इसे कुपोषित बताया और पोर्टल पर दर्ज नंबर पर कॉल की गई तो उसने बताया कि सोनम कुमारी नाम से यहां कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
केस दो
उझानी ब्लॉक के शेखपुर सरोज के डेढ़ वर्षीय बेटे आनंद सागर का बीती 21 मई को स्वास्थ्यकर्मियों ने परीक्षण किया था। इसके बाद बच्चे की पूरी जानकारी पोर्टल पर दर्ज की। दिए गए नंबर पर फोन किया तो वह उपयोग में ही नहीं था।
---
केस तीन
कबुलपुरा निवासी सगुता के सालभर की बेटी अइसा का स्वास्थ्यकर्मियों ने बीते 20 मई को परीक्षण किया तो इसमें कुपोषण पाया गया। पोर्टल पर दर्ज फोन पर कॉल की तो नंबर गलत है।

--
केस चार
हीरारजा निवासी रुखसाना के एक माह की बेटी नूर फातिमा का बीते 23 मई को स्वास्थ्यकर्मियों ने परीक्षण किया। इसमें कुपोषण के लक्षण मिले। नूर के विवरण में दर्ज फोन नंबर पर बात की तो वह बंद था।
--
ई-कवच पोर्टल पर दर्ज हो रहे विवरण में गलतियों के बारे में जानकारी नहीं है। संबंधित कर्मचारियों से इसकी जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे।
- अरविंद राणा, डीसीपीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed