{"_id":"67f42f063a726a238002ce85","slug":"there-is-a-possibility-of-finding-remains-of-banned-animals-samples-sent-for-investigation-badaun-news-c-123-1-sbly1018-137137-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने की आशंका, जांच को भेजे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने की आशंका, जांच को भेजे सैंपल
Tue, 08 Apr 2025 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
बिनावर। चार दिन पहले क्षेत्र में ईदगाह के पास मिले प्रतिबंधित पशु के अवशेषों को सैंपल लेकर जांच के लिए मथुरा भिजवाया है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है। लोगों का कहना है कि चार दिन पहले एक शादी समारोह के अवसर पर प्रतिबंधित पशु काटा गया और इसके बाद पार्टी की गई।
बिनावर क्षेत्र के गांव ददमई के पश्चिम दिशा में ईदगाह के पास चार दिन पहले प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिले थे। पुलिस इन अवशेषों को मरे हुए जानवर का बता रही थी। मामला फैला तो पुलिस ने पशु डॉक्टर को बुलाकर सैंपल लेकर जांच को भिजवाया था। चर्चा है कि एक शादी समारोह में प्रतिबंधित पशु के मांस की पार्टी हुई थी।
पशु प्रेमी वीकेंद्र शर्मा ने रविवार दोपहर अपनी टीम के साथ गांव ददमई पहुंचे, पशु प्रेमी टीम के द्वारा घटना को एक्स हैंडल पर डाला गया तो पुलिस हरकत में आई, देर रात पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गोवंश के अवशेषों को मिट्टी में दफन कराया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। सैंपल की रिपोर्ट आने का पुलिस इंतजार कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कंबोज ने बताया गोवंश के अवशेषों का मवेशी डॉक्टर ने सैंपल लेकर मथुरा भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।