फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There is a pit as soon as you get off the bridge, an accident can happen anytime

Budaun News: पुल से उतरते ही गड्ढा, कभी हो सकता है हादसा

Thu, 29 May 2025 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
There is a pit as soon as you get off the bridge, an accident can happen anytime
रसूलपुर मार्ग पर महावा पुल से आगे टूटी पडी सड़क।-संवाद - फोटो : स्वयं
बदायूं। थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां के पास महावा पुल से आगे सड़क टूटी हुई है। वहां पर कई गड्ढे हो गए हैं। यह सड़क थाना जरीफनगर होते हुए रसूलपुर कलां, समसपुर भूड़, दानपुर कोटा, इस्लामनगर को जाती है। इससे कई ग्राम पंचायतें जुड़ती हैं। महावा नदी का पुल पार करते ही रात्रि में गड्ढा दिखाई नहीं देता है। इससे आए दिन हादसे होते हैं। रसूलपुर कलां के प्रधान गंगाधर ने बताया कि उन्होंने कई बार इसकी सूचना अधिकारियों को दी है। फिर भी प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। सड़क पीडब्ल्यूडी की है। विभागीय अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। एक्सईएन नरेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। दिखवाकर गड्ढा भरवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed