{"_id":"6898f5f618c03e62ca067c03","slug":"there-is-a-fight-for-seats-in-roadways-buses-crowd-at-the-station-too-badaun-news-c-123-1-akb1003-144865-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रोडवेज बसों में सीट को लेकर मारामारी... स्टेशन पर भी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रोडवेज बसों में सीट को लेकर मारामारी... स्टेशन पर भी भीड़
विज्ञापन
रामपुर जाने के को बस में चढ़तीं बहने। संवाद
- फोटो : mathura
बदायूं। रक्षाबंधन के बाद बहनों के लौटने का सिलसिला शुरू हुआ तो बसें कम पड़ गईं। बहनों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। बसें मिली तो सीट के लिए मारामारी हुई। ऐसे ही हालात ट्रेन के भी रहे।
रक्षाबंधन पर परिवहन निगम के दावे फेल हो गए। रविवार को बहनें अपने-अपने घरों को लौटीं तो रोडवेज बस अड्डे से लेकर रेलवे स्टेशन तक भीड़ ही भीड़ देखने को मिली। महिलाओं को एक-एक घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा। रोडवेज बस अड्डे, रोडवेज चौराहा, भामाशाह चौक और शहर के कई चौराहों पर बहनें बसों के लिए भटकती रहीं। सबसे ज्यादा परेशानी रामपुर व गंजडुंडवारा जाने वाली बहनों को हुई। बहनों को इन बसों के लिए तो घंटों तक इंतजार करना पड़ा है।
अधिकतर यात्री रामपुर, गंजडुंडवारा, कासगंज, बरेली, फर्रुखाबाद के लिए रहे। करीब तीन बजे रेलवे स्टेशन पर कासगंज से बरेली जाने वाली ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो चढ़ने के लिए यात्रियों की भीड़ रही। खिड़की के सामने की सीट घेरते के लिए कुछ यात्रियों में विवाद भी हुआ। कुछ बहनें तो ट्रेन पर चढ़ भी नहीं सकीं। उनको लौटकर बस स्टैंड आना पड़ा।
विज्ञापन
एक घंटे से नहीं आई बस
उसावां से भाई को राखी बांधकर घर लौट रहीं हूं। गंजडुंडवारा जाना है और एक घंटे से कोई बस ही नहीं आई है। यहां कोई जानकारी भी नहीं दे रहा है कि किस समय बस आएगी। - राजबेटी, यात्री
- एटा जाने के लिए बस के इंतजार में एक घंटे से बैठे हैं। छोटे बच्चे साथ हैं। देर होने पर घर पहुंचने में दिक्कत होगी। इसकी चिंता सता रही है। कोई पुरुष साथ में नहीं हैं, इसलिए दिक्कत हो रही है। - ओमवती, यात्री
कोट,
- लोकल रूट पर बसों के चक्कर बढ़ाए गए हैं। इसके बाद भी यात्रियों की संख्या अधिक रहने के कारण दिक्कत आई है। भले ही देर लगी लेकिन सभी बहनों को बस से भेजा गया। कुछ रूटों पर बसें सीमित हैं, वहां जाने वालों को इंतजार करना पड़ा है। - राजेश पाठक, एआरएम

रामपुर जाने के को बस में चढ़तीं बहने। संवाद- फोटो : mathura