फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Theft of Rs 5 lakh including cash and jewelery by breaking the lock of the house

Budaun News: घर का ताला तोड़कर नकदी-आभूषण समेत पौने पांच लाख रुपये की चोरी

Sat, 25 Nov 2023 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 25 Nov 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Theft of Rs 5 lakh including cash and jewelery by breaking the lock of the house
मिढाैली मिर्जापुर में घर में फैला पड़ा सामान। संवाद चोरी की खबर के साथ लगाएं
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव मिढ़ौली मिर्जापुर में बृहस्पतिवार रात चोर घर में कमरे का ताला तोड़कर नकदी जेवर समेत करीब पौने पांच लाख रुपये का माल चोरी करके ले गए। सुबह परिवार वाले सोकर उठे, तब उन्हें इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन

ग्राम मिढ़ई मिर्जापुर निवासी मुन्ना उर्फ आशिक अली का परिवार बृहस्पतिवार रात घर में नींद में सो रहा था। देर रात चोर दीवार फांदकर उनके घर में घुस गए। उन्होंने कमरे में लगा ताला तोड़ लिया और उसमें रखे बक्से ले गए। सुबह जल्दी उनकी बेटी हिना उठी तो उसने घर का दरवाजा खुला हुआ देखा। कमरे का ताला भी टूटा पड़ा था और उससे बक्से गायब थे। यह देखकर परिवार वाले हैरान रह गए।
विज्ञापन

मुन्ना ने बताया कि उनके बक्से में सात तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवर रखे थे। चोर सभी सोने चांदी के जेवर समेत 15 हजार रुपये नकद भी चोरी करके ले गए। उनकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुन्ना ने पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed