{"_id":"66930cc386579ba285054c27","slug":"theft-of-rs-20-lakh-by-masking-the-army-brothers-house-badaun-news-c-123-1-sbly1004-122214-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फौजी भाइयों के घर में नकब लगाकर 20 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फौजी भाइयों के घर में नकब लगाकर 20 लाख की चोरी
Sun, 14 Jul 2024 04:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 14 Jul 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
असरासी संविलियन विद्यालय में चोरी करने के बाद पिलर पर लिखी लाइनें। संवाद
कादरचौक। ग्राम खिरिया बाकरपुर में चोरों ने फौजी भाइयों के घर को निशाना बना लिया। चोर पीछे से नकब लगाकर घर में घुस गए और करीब ढाई किलो चांदी, 10 तोला सोना, तीन लाख रुपये समेत करीब 20 लाख का सामान चोरी करके ले गए। शुक्रवार सुबह परिवार की महिलाएं झाड़ू लगाने के लिए उठीं तो उन्होंने कमरा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांककर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी। दीवार में नकब लगा हुआ था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
ग्राम खिरिया बाकरपुर निवासी धर्मेंद्र यादव और उनके भाई आशीष यादव सेना में हैं। उनके तीसरे भाई अभिषेक यादव टेलीकाॅम कंपनी में नौकरी करते हैं। वो भी अक्सर बाहर रहते हैं। उनके घर पर मां सुधाश्री, धर्मेंद्र की पत्नी और दो बहनें हैं। वह घर के बरामदे में बृहस्पतिवार रात चारपाई डालकर सो रहीं थीं। रात में किसी वक्त चोरों ने उनके घर के पीछे नकब लगा लिया और कमरे में घुस आए।
चोरों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था और आराम से चोरी करते रहे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे घर की महिलाएं सोकर उठीं। उन्होंने झाड़ू लगाने कमरे के दरवाजे पर धक्का मारा लेकिन वह अंदर से बंद था। यह देखकर परिवार की महिलाएं हैरान रह गई।
विज्ञापन
पहले वह यह समझ रहीं थीं कि शायद किसी ने अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर लिया है लेकिन जब उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी।
सुधाश्री ने बताया कि चोर उनके घर से ढाई किलो चांदी, 10 तोला सोना, तीन लाख रुपये नकद और कपड़ों समेत करीब 20 लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए हैं। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें दो टीम बनाकर मामले की छानबीन कराई जा रही है।
एक दिन पहले जहर देकर मार दिया था कुत्ता
- परिवार वालों का कहना है कि उनका एक कुत्ता था। वह बुधवार रात काफी भौंका था लेकिन सुबह देखा तो वह मृत मिला। वह समझे कि शायद किसी वजह से कुत्ता मर गया होगा लेकिन चोरी होने के बाद पता चला कि चोर बुधवार रात भी आए थे। कुत्ते के भौंकने की वजह से वह चोरी नहीं कर पाए लेकिन वह कोई जहरीली चीज डाल गए, जिससे कुत्ता मर गया। इससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर कई दिन से रेकी कर रहे थे।