फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   theft in electronics

इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम का गेट तोड़कर नौ लाख का सामान चोरी

Tue, 01 Dec 2020 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
theft in electronics
बिसौली (बदायूं)। नगर में बेखौफ हो चुके चोरों ने रविवार रात एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम को निशाना बना लिया। चोरों ने पहले दीवार में नकब लगाने की कोशिश की। कामयाब नहीं हुए तो छत पर चढ़कर लोहे के सब्बल से सीढ़ियों का दरवाजा तोड़ दिया। शोरूम मालिक के अनुसार चोर करीब नौ लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान चोरी करके ले गए। उन्हें सुबह घटना की जानकारी हुई। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर 10 निवासी विपिन शर्मा का दबतोरी रोड पर एके इंटरप्राइजेज नाम से इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का शोरूम है। विपिन रोज की तरह सोमवार सुबह अपने शोरूम पहुंचे। तो शोरूम का दरवाजा टूटा देखकर दंग रह गए। अंदर देखा तो पूरा शोरूम खाली हो चुका था। अधिकतर सामान चोरी हो चुका था। उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि शोरूम के पीछे दो जगह दीवार में नकब लगाने की कोशिश भी की गई थी लेकिन चोरों को कामयाबी नहीं मिली। उस जगह कुछ और सामान लगा था। इससे चोर उधर से शोरूम में नहीं घुस सके।
विज्ञापन

पुलिस को छत पर बनी सीढ़ियों पर लगा दरवाजा टूटा हुआ मिला और उसके नजदीक एक लोहे का सब्बल मिला है। इससे माना जा रहा है शोरूम में चोर गेट के अंदर से ही घुसे थे। इसके बाद छत पर ही रखी सीढ़ी लगाकर सामान लेकर भाग गए। शोरूम मालिक द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि उनके यहां से 32 एलईडी, 18 इंडेक्स चूल्हे, 24 जूसर ग्राइंडर, 12 मिक्सर, नौ पंखे, 35 प्रेस व अन्य सामान सहित 71 हजार रुपये नकद चोरी करके ले गए हैं। शोरूम मालिक के अनुसार ये करीब नौ लाख रुपये का सामान है। उनके शोरूम में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं लेकिन पड़ोस में दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक ईको और एक वैन जाती दिखी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शोरूम मालिक ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख का माल लेकर भागा मैजिक चालक
-रविवार रात चोरों ने जिस इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम को खंगाल लिया। रविवार दोपहर एक मैजिक चालक उसका करीब एक लाख का माल लेकर भाग गया था। शोरूम का करीब एक लाख का सामान बदायूं ट्रांसपोर्ट पर आया था। मालिक ने अपने भाई और नौकर को भेज दिया। उन्होंने एक मैजिक किराये पर की और सामान लादकर बिसौली रवाना हो गए। भाई और नौकर बाइक से थे। सैदपुर के नजदीक मैजिक जाम में फंस गई। वह निकल गए और चालक मैजिक लेकर फरार हो गया। उन्होंने मैजिक को खूब तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

धर्मकांटा से बैटरी व इनवर्टर चोरी
बिसौली। रविवार रात चोरों ने आंवला रोड पर स्थित परशुराम धर्मकांटा से एक बैटरी और इन्वर्टर चोरी कर लिया। धर्मकांटा मालिक सोमवार सुबह पहुंचा तो गेट का ताला टूटा मिला। मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed