{"_id":"5d7b9caa8ebc3e0147579256","slug":"theft-badaun-news-bly3759956186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक अस्पताल में, चोरों ने खंगाल लिया घर, पांच लाख का माल ले उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान मालिक अस्पताल में, चोरों ने खंगाल लिया घर, पांच लाख का माल ले उड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गुरुवार को एक रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी के घर में दो-दो मुसीबत टूट पड़ीं। दोपहर में प्रशासनिक अधिकारी को हार्टअटैक पड़ गया। परिवार वाले उन्हें बरेली ले गए। इधर, रात में चोर दीवार फांदकर उनके घर में घुस गए। चोरों ने प्रत्येक कमरे के ताले तोड़ लिए और फिर घर में रखे नकदी, सोने-चांदी, हीरे के जेवर समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। दोहरी मार से रिटायर्ड अधिकारी का परिवार टूट गया है। वहीं पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी आरके मित्तल सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में डीएम रोड स्थित अपने मकान में रहते हैं। गुरुवार दोपहर मित्तल अपने घर में कुछ कार्य निपटा रहे थे। तभी अचानक उनको हार्टअटैक पड़ गया। उनकी हालत देखकर परिवार वाले घबरा गए। फिर उनका बेटा ललित मित्तल और पत्नी प्रीती मित्तल उन्हें शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उन्हें भर्ती कर लिया गया था। उनके घर पर ताले पड़े हुए थे। गुरुवार रात कुछ चोर बाहर से दीवार फांदकर उनके घर में घुस गए। बताते हैं कि घर खाली था। इससे चोरों ने भी आराम से घर खंगाला। चोर उनके घर से 35 हजार रुपये नकद, डायमंड की अंगूठी, सोने की अंगूठी, टॉप्स, मंगलसूत्र, सोने के सिक्के, पाजेब, चांदी के सेट समेत करीब पांच लाख रुपये का माल चोरी करके ले गए।
इधर, शुक्रवार सुबह रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी कुछ पैसे लेने घर लौटीं तो घर के हालात देखकर दंग रह गईं। सारे कमरों के ताले टूटे पड़े थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उनके घर का मौका मुआयना किया है। उस गली में एक-दो जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। पुलिस उनकी फुटेज निकाल रही है। प्रीती मित्तल ने तहरीर दे दी है, जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
घर में रखी थी लाइसेंसी राइफल और बंदूक
-रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी के घर में लाइसेंसी राइफल और बंदूक भी बक्से में रखी थी। कुछ कारतूस भी रखे थे। चोरों ने वह बक्सा भी खोला था लेकिन कोई लाइसेंसी असलहा नहीं लिया, न ही उन्होंने कारतूस चोरी किए। चोरों ने सिर्फ आभूषणों को निशाना बनाया।
चोरी की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था लेकिन अभी उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है। इससे रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ओपी गौतम, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस