फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The young man who set fire to a woman's house committed suicide

Budaun News: महिला के घर में आग लगाने वाले युवक ने दी जान

Thu, 14 Dec 2023 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
The young man who set fire to a woman's house committed suicide
मृतक हरिओम का फाइल फोटो। विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत के साथ लगाएं
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के घर में आग लगाने वाले युवक ने मंगलवार रात विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। हालांकि उसके परिवार वालों का कहना है कि युवक की मौत हार्टअटैक से हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी धीरेंद्र के घर में आग लग गई थी। इसमें उनकी पत्नी लक्ष्मी और बेटी झुलस गईं थी। परिवार वालों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हादसे में घर का सारा सामान भी जल गया था। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई थी।
विज्ञापन

इस मामले में धीरेंद्र का आरोप था कि उनके मोहल्ले का राजीव पेट्रोल लेकर आया था और उसने घर में घुसकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसके बाद वह भाग गया। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर उन्होंने आरोपी युवक राजीव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा ली थी। युवक ने आग क्यों लगाई यह साफ नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि आरोपी युवक ग्राम विकास अधिकारी के पद पर आसफपुर ब्लॉक में तैनात था। उसे मृतक आश्रित के पद पर नौकरी मिली थी। उसकी 2021 में बिल्सी के सतेती पट्टी निवासी पुष्पा के साथ शादी हुई थी लेकिन शादी के कुछ समय बाद पुष्पा उसे छोड़कर चली गई थी। इस संबंध में उसने राजीव के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी।
बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राजीव ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। इधर, आरोपी के बड़े भाई प्रदीप कुमार का कहना था कि राजीव की हार्टअटैक से मौत हुई है।


बिसौली में युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर की आत्महत्या
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलड़िया निवासी 25 वर्षीय हरिओम ने अपने ही घर में विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। उसके परिवार वालों का कहना है कि युवक की पत्नी सुमन अपनी तीन वर्षीय बेटी आयुषी और एक वर्षीय बेटी आन्या के साथ काफी समय से मायके ग्राम मन्नू नगर में रह रही है। वह पत्नी को घर भी नहीं भेज रहे थे और लगातार युवक का उत्पीड़न कर रहे थे। इससे आहत युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। कोतवाली पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed