{"_id":"64b593718b976cfe4401ec14","slug":"the-young-man-who-came-to-his-in-laws-gave-his-life-by-consuming-poisonous-substance-badaun-news-c-123-1-sbly1004-1062-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ससुराल आए युवक ने दे दी\nविषाक्त पदार्थ खाकर जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ससुराल आए युवक ने दे दी विषाक्त पदार्थ खाकर जान
Tue, 18 Jul 2023 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
वजीरगंज (बदायूं)। ससुराल आए मुलायम (35) ने सोमवार को विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट की और कस्बे के बाहर बाग में चला गया। वहां उसका शव पड़ा मिला। उसकी जेब से विषाक्त पदार्थ का खाली रेपर मिला है।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव नानाखेड़ा निवासी मुलायम रविवार को पत्नी राजबाला और तीन बच्चों के साथ ससुराल वजीरगंज कस्बे के मोहल्ला गोपालपुर ससुराल में छत्रपाल जाटव के यहां आया था। सोमवार सुबह उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद मुलायम घर से निकल गया। कुछ देर बाद वह शराब पीकर लौटा। उसने ससुराल वालों के साथ पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद मुलायम ससुराल से फिर निकल गया और लौटकर नहीं आया। उसने कस्बे के बाहर बाग में जाकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। वहां कुछ बच्चों ने उसे तड़पते देखा। बच्चे समझ रहे थे कि वह शराब पीए हुए है। उन्होंने उसकी ससुराल में जाकर बताया तो मौक पर पत्नी व अन्य लोग पहुंचे, लेकिन तब तक मुलायम की मौत हो चुकी थी।
सूचना पर वजीरगंज इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय पहुंच गए। तलाशी में युवक की जेब से विषाक्त पदार्थ का खाली रेफर निकला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजबाला ने बताया कि पति रोजाना शराब पीता था। इससे वह काफी परेशान थी। आज भी उसने शराब पीकर मारपीट की और आत्महत्या कर ली।