फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The young man injured in the accident died on the 10th day

Budaun News: दुर्घटना में घायल युवक की 10वें दिन मौत

Wed, 06 Aug 2025 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The young man injured in the accident died on the 10th day
उसहैत। दुर्घटना में घायल दो बाइक सवार युवकों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। कस्बा के वार्ड तीन निवासी वीरेश कुमार पुत्र रक्षपाल और राजू पुत्र चिरौंजी लाल विगत 27 जुलाई को बाइक से अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। कस्बा के कमला नगला मोड़ पर ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों घायल हो गए। वीरेश के ज्यादा चोट आने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में परिवार वाले उसे घर ले आए और प्राइवेट चिकित्सक से इलाज करा रहे थे। मंगलवार को उसकी मौत हो जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि मौत की सूचना पर शव को कब्जे में ले लिया था। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना होने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed