{"_id":"e84fd192cd6d69138d8d9ac1da4281c1","slug":"the-young-man-had-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
बिनावर (बदायूं)।
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मर्जी के खिलाफ शादी होने से नाराज एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम के उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की शादी दो दिन पहले ही हुई थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम है।
बिनावर थाने के गांव सिकरोड़ी निवासी बाबू (24) पुत्र अलीजान की शादी रविवार को शाहजहांपुर के कलान थाने के गांव कैमी से हुई थी। आपासस के लोगों की मानें तो बाबू इस शादी के खिलाफ था। वह अपनी मर्जी से शादी करना चाहता था। इसके बावजूद परिवार वालों ने उसकी शादी करा दी। इसी के चलते बाबू मंगलवार को सुबह करतौली गांव के पास बरेली से कासगंज जाने वाले पैसेंजर ट्रेन के सामने कूद गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले उसके परिवार वाले शव घर ले आए। बाद में बिना पुलिस को खबर दिए ही शव दफन कर दिया। इस घटना के बारे में परिवार वाले कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि उसके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है।