{"_id":"57c2edc74f1c1b5f6fd4f32d","slug":"the-young-man-from-minor-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से युवक ने किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से युवक ने किया दुराचार
ब्यूरो /बदायूं
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली नाबालिग लड़की से पड़ोस के युवक ने दुराचार किया। दो दिन तक पुलिस ने पीड़िता की एफआईआर दर्ज नहीं की तो परिजन एसएसपी से मिले। रविवार को एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया।
करीब पंद्रह साल की किशोरी के पिता ने बताया कि इन दिनों वह रोजगार के लिए अपने बेटे के साथ दिल्ली में रहता है। 25 अगस्त की रात पड़ोस का एक युवक उसके घर में घुस आया। उसने नाबालिग बेटी को अकेला पाकर उसको पकड़ लिया। विरोध न कर सके सो तमंचा दिखा उसके साथ रेप किया। इसी दौरान उसकी पत्नी घर पहुंच गई। उसने शोर मचाया तो आरोपी तमंचे से फायर करके घर से भाग गया। सूचना पाकर वह बिसौली आया। थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उसे भगा दिया। तब उसने एसएसपी से शिकायत की और उसकी रिपोर्ट दर्ज हो सकी।
दस दिन बाद दर्ज हुई रेप की रिपोर्ट
बिसौली। अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की से घर में घुस कर बलात्कार करने के मामले में दस दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने अब उसको मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले अनुसूचित जाति का व्यक्ति 18 अगस्त को अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल गया था। घर पर पंद्रह साल की लड़की थी। आरोप है कि पड़ोस का ही एक युवक उसने घर में घुस आया। उसने धमकाकर नाबालिग लड़की से बलात्कार किया। कुछ देर बाद गांव का ही एक व्यक्ति उसके घर आया तो आरोपी उसे धक्का देकर भाग गया। सूचना पर लड़की का पिता अपनी ससुराल से घर आया। उसने बेटी को साथ ले जाकर थाने पर सूचना दी। आरोप है कि पुलिस वालों ने उसे वहां से भगा दिया और रिपोर्ट न लिखाने को कहा। इसके बाद उसने उच्चाधिकारियों से संपर्क किया तो रविवार को पुलिस ने आरोपी राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सोमवार को पुलिस 164 सीआरपीसी के बयान बदायूं अदालत में दर्ज कराएगी। थाना प्रभारी जमीरूल हसन ने बताया कि शीघ्र ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।