फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The young man entered the ATM cabin and damaged the machine.

Budaun News: एटीएम केबिन में घुसे युवक ने मशीन की क्षतिग्रस्त

Thu, 04 Jul 2024 05:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 04 Jul 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
The young man entered the ATM cabin and damaged the machine.
उझानी में मशीन क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद बद पड़ा एटीएम केबिन।
उझानी। एक निजी कंपनी के एटीएम को युवक ने सोमवार रात क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मशीन के बॉक्स को खोलने की कोशिश में नाकाम होने पर उसे ईंट से तोड़ दिया। कंपनी के फ्रेंचाइजी ने घटना के बारे में पुलिस को अवगत कराया है।
विज्ञापन

घटना सोमवार रात की बताई गई है। इंडिया वन कंपनी का एटीएम लिंक रोड स्थित राजू गुप्ता के घर के बाहरी छोर की दुकान में लगा है। कंपनी के फ्रेंचाइजी अरुण शर्मा के मुताबिक राजू के जरिये जब उन्हें एटीएम के बारे में जानकारी मिली तो कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को भी बता दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद वह मौके पर पहुंचे तो क्षतिग्रस्त एटीएम मशीन के पास ईंट का टुकड़ा पड़ा मिला। सीसीटीवी कैमरे का स्विच भी ऑफ था। उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। अरुण ने बताया कि पुलिस ने उनसे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांगी है। फुटेज के आधार पर उन्हें आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि करीब एक दशक पहले कछला से चोर एटीएम मशीन उखाड़ ले गए थे। एटीएम पंजाब नेशनल बैंक का था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फ्रेंचाइजी की ओर से पुलिस को एटीएम मशीन क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी गई है। ऐसा भी हो सकता है कि किसी सिरफिरे ने मशीन में ईंट मार दी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed