फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The young man drowned in Alapur Gola

अलापुर के युवक की गोला में डूबने से मौत

Sun, 07 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Sun, 07 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
The young man drowned in Alapur Gola
युवक की मौत - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
 गोला गोकर्णनाथ में सावन में लगने वाले मेले में राखी की दुकान लेकर गए एक युवक की नहाते समय तलाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने बताया कि देर रात शव घर पहुंचने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

नगर के बार्ड छह निवासी अभिषेक देवल (18) अपने पिता संतोष देवल के साथ शुक्रवार की शाम को गोला गोकर्णनाथ मेले के लिए गए थे। परिवारीजनों ने बताया कि इनके साथ मोहल्ले के ही कई लोग और भी गए। बताया कि वहां पर सावन के तीसरे सोमवार को एक बड़ा मेला लगता है। इस मेले में एक दिन में लाखो रूपयों की राखी की बिक्री होती है। शनिवार की सुबह यह लोग वहां पहुंच गए और अपनी दुकान का सामान गाडी से उतारने के बाद सभी लोग पास में बने पक्के तालाब में नहाने लगे। अभिषेक पानी में ऊपर नहीं दिखा तो लोगों को शक हुआ कि कहीं वह इसमें डूब तो नहीं गया। इसके बाद लोगों ने उसे तलाशना शुरू किया।  कुछ देर बाद स्थानीय लोगों के की मदद से उसे में तालाब से ढूंढ निकाला। अस्पताल ले गए जहां डक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed