फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The young man consumed the poisonous substance himself and made a video before dying.

Budaun News: युवक ने खुद खाया था जहरीला पदार्थ, मरने से पहले बनाई वीडियो

Sun, 21 Sep 2025 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The young man consumed the poisonous substance himself and made a video before dying.
प्रदीप चौधरी का फाइल फोटो। - फोटो : शहर में शनिवार को हंगामा कर रहे दुकानदारों से बात करती सदर विधायक।
उघैती। सोनियाखेड़ा गांव निवासी दीपक चौधरी ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया, जो शनिवार को सोशल साइड पर वायरल हो गया। वीडियो में उसने खुद जहरीला पदार्थ खाने की बात कही है। साथ ही मौत का जिम्मेदार अपनी प्रेमिका व थाने में तैनात एक सिपाही को बताया है। सिपाही पर धमकाने व प्रेमिका पर ब्लैकमेल कर रुपये ठगने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रेमिका रितु गुप्ता व उसके पिता दिनेश गुप्ता व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसने प्रेमिका और सिपाही फांसी देने की मांग भी की है।
विज्ञापन



सोनियाखेड़ा गांव निवासी दीपक चौधरी (25) पुत्र सत्यवीर सिंह चौधरी बिसौली में एक मोबाइल के शोरूम पर नौकरी करते थे। करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात एक युवती से हुई। युवती ने बताया कि उसके पति से उसका ब्रेकअप हो गया है। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। दो साल से उसके संपर्क में था। युवती ने शादी नहीं की तो उसने आत्महत्या करने की ठान ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को उसने जहरीला पदार्थ खाने से पहले पांच मिनट से अधिक की एक वीडियो बनाई। उसमें उसने सब कुछ बयां किया है। अब तक प्रेमिका व उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लग रहे थे लेकिन शनिवार को जब वीडियो वायरल हुआ तो मामला खुदकुशी का निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------------
वायरल वीडियो में यह बोला दीपक

वीडियो में दीपक ने बोला कि उसकी प्रेमिका शादी के नाम पर रुपये लेती रही। दो सालों में उसने 4.75 लाख रुपये उससे ले लिया। करीब आठ दिन पहले भरोसा दिया था कि वह 15 सितंबर को उसके साथ चलेगी और शादी भी करेगी। इसी बात में उलझाकर उसने एक लाख रुपये भी ले लिए। 15 सितंबर को वह दातागंज पहुंचा लेकिन प्रेमिका का संग चलना तो दूर फोन तक नहीं उठाया। देर शाम तक इंतजार करके वह लौट गया। तीन दिन से लगातार रात को वह यही कहती कि आज आओ साथ चलूंगी। परेशान होकर दीपक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

----------------------------

प्रेमिका, पिता व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
पुलिस ने मृतक दीपक की मां शीला देवी की तहरीर पर दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव डहरपुर की रहने वाली युवती रितू गुप्ता, उसके पिता दिनेश गुप्ता व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो को विवेचना में शामिल किया जाएगा। फिलहाल मामले की गहनता से जांच चल रही है।
------------------------------

विवेचना में बढ़ सकती हैं सिपाही की मुश्किलें
सिपाही कौन है, कहां का है। वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। लेकिन इतना तय है कि विवेचना में सिपाही की मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा । उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed