फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The wonderful episodes of Shri Krishna and Ram Katha appealed to the listeners.

Budaun News: श्रीकृष्ण और रामकथा के अद्भुत प्रसंग श्रोताओं के मन को भाए

Sat, 27 Dec 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 27 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The wonderful episodes of Shri Krishna and Ram Katha appealed to the listeners.
बिसौली में कृष्ण कथा कहते रविकांत शास्त्री। संवाद
बिसौली। नगर के एक स्कूल परिसर में श्रीमद्भागवत कथा तो वहीं नगर की तहसील कॉलोनी स्थित हरी बाबा मंदिर में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कथाव्यास पं. रविकांत शास्त्री ने श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन सुनाया। इस अवसर पर आशीष सक्सेना, रामेंद्र शर्मा, संजय सक्सेना, राकेश सक्सेना, राजेश सक्सेना, सुरेंद्र अग्रवाल, अर्पित मिश्रा, सुधा मिश्रा, सुनीता जौहरी एवं ठाकुर मुकेश कुमार सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इधर, हरी बाबा मंदिर में श्रीराम कथा के दौरान कथावाचक देशपाल भारद्वाज ने भगवान श्रीराम की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रभु का नाम ही सबसे बड़ा सहारा है और नाम स्मरण से ही मनुष्य भवसागर से पार होकर शरणागति प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सच्चे मन से प्रभु का स्मरण करता है, उसके जीवन की सभी बाधाएं स्वतः दूर हो जाती हैं। इस अवसर पर गीता शर्मा, इंदु शर्मा, मधु शर्मा, सारिका मिश्रा, विक्की गुप्ता, योगेंद्र यादव, माधव मिश्र, संगीता शर्मा रहीं।

बिसौली में कृष्ण कथा कहते रविकांत शास्त्री। संवाद

बिसौली में कृष्ण कथा कहते रविकांत शास्त्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed