{"_id":"652ae21808c95d904a08b464","slug":"the-women-of-the-family-of-the-accused-of-kidnapping-and-murdering-a-student-also-abscond-badaun-news-c-123-1-sbly1004-6057-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अपहरण कर छात्र की हत्या करने के आरोपी के परिवार की महिलाएं भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अपहरण कर छात्र की हत्या करने के आरोपी के परिवार की महिलाएं भी फरार
Sun, 15 Oct 2023 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
मुड़िया धुरेकी में आरेपी का घर। संवाद
बदायूं। मुड़िया धुरेकी कस्बे के छात्र की अपहरण कर हत्या करने के मामले में जेल भेजे गए आरोपी शाहरुख के परिवार की महिलाएं अब घर से फरार हैं। उसके पिता सद्दीक को फैजगंज बेहटा पुलिस ने थाने में बैठा रखा है। शनिनावर सुबह छात्र के परिवार के लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। छात्र की मां ने कहा कि पुलिस आरोपी के घर पर बुलडोजर भी चलवाए।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी निवासी छात्र शारिक की अपहरण के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव उघैती थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में मिला था। थाना पुलिस ने जब हत्यारोपी शाहरुख और उसके पिता सद्दीक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब उन्होंने छात्र के शव के बारे में बताया था। इसके बाद पुलिस ने ईख से शव बरामद किया था।
शारिक के परिवार वालों का कहना था कि आरोपियों ने फिरौती लेने के लिए अपहरण किया था। चूंकि पड़ोस का मामला था, इससे आरोपियों को डर था कि अगर छात्र को जिंदा छोड़ दिया तो मामला खुल जाएगा और वे पकड़े जाएंगे, इसलिए अपहरण के बाद उन्होंने बच्चे की हत्या कर दी और शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस की भी लापरवाही सामने आई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी शाहरुख को जेल भेज दिया है, जबकि उसके पिता सद्दीक को थाने में बैठा रखा है। सद्दीक का बड़ा और और छोटा बेटा फरार हैं। घर पर केवल बड़े बेटे सलमान की पत्नी और बेटी थी। शुक्रवार शाम वे भी कहीं चली गईं। छात्र के परिवार वालों का कहना है कि शनिवार सुबह सद्दीक को कर्ज देने वाले कुछ लोग उसकी भैंसें खोलने आए थे, लेकिन उन्होंने कोई भैंस खोलने नहीं दी। घर पर उसकी दो-तीन भैंसें बंधी हैं।
-- -- -- -- -- -- -
पुलिस ने समझाया तब किया शारिक को सुपुर्द-ए-खाक
पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार दोपहर बाद शारिक का शव घर लाया गया तो परिवार वालों ने शाहरुख और उसके परिवार वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उसे दफनाने से मना कर दिया। इसकी सूचना मिलने पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शव को दफन कराया। शनिवार सुबह थाने पहुंचकर परिवार वालों ने कार्रवाई की मांग की।
पुलिस सद्दीक को नहीं मान रही दोषी
पूरे प्रकरण में पुलिस सद्दीक को दोषी नहीं मान रही है। पुलिस ने अभी तक केवल सद्दीक के बेटे शाहरुख को जेल भेजा है, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि सद्दीक छात्र के गायब होने के बाद उसके घर पहुंचा और कहा कि उसके नंबर पर फिरौती के लिए फोन आया है। शारिक के भाई ने जब सद्दीक से नंबर पूछा तो वह उसके बेटे शाहरूख का निकला। सवाल यह भी है कि क्या सद्दीक को अपने बेटे का नंबर नहीं पता था। शारिक के परिजन जब बात करते वक्त शाहरुख की आवाज पहचान गए थे तो सद्दीक अपने बेटे की आवाज क्यों नहीं पहचान पाया। शारिक के परिजनों का भी कहना है कि घटना में सद्दीक भी शामिल है, लेकिन पुलिस उसे बचाने पर तुली है।