{"_id":"6478ef0c598a6d3c230c4254","slug":"the-way-is-clear-for-the-construction-of-washing-pit-line-in-the-station-premises-badaun-news-c-4-1-170487-2023-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उझानी रेलवे स्टेशन: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बनेंगे निकास और प्रवेश द्वार, दक्षिणी छोर पर मिलेंगे टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी रेलवे स्टेशन: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बनेंगे निकास और प्रवेश द्वार, दक्षिणी छोर पर मिलेंगे टिकट
Fri, 02 Jun 2023 04:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 04:58 PM IST
सार
अमृत स्टेशन योजना के तहत उझानी स्टेशन परिसर को आधुनिक रूप दिया जाना भी प्रस्तावित है। प्लेटफार्म तक आने-जाने को दो द्वार बनेंगे। दक्षिणी छोर के द्वार से प्रवेश तो उत्तरी द्वार से निकास रहेगा।
विज्ञापन
उझानी रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उझानी रेलवे स्टेशन परिसर के कायाकल्प का काम शुरू हो गया है। सर्वे के बाद यहां वाशिंग पिट लाइन बनाई जा रही है, जिससे यहां बोगियों की भी धुलाई संभव हो सकेगी। अभी बरेली से कासगंज के बीच वाशिंग पिट लाइन नहीं है। इसके अलावा कार्यालय के सामने वाले मुख्य द्वार को बंद करने का निर्णय लिया गया है। बृहस्पतिवार को स्टेशन परिसर का केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पिछले दिनों योजना के तहत पूर्वोत्तर रेलवे के जो 17 रेलवे स्टेशन जीर्णोद्धार के लिए चयनित हुए थे, उनमें उझानी का नाम भी शामिल था। इसके तहत स्टेशन पर यात्रियों के अनुरूप सुविधाओं की व्यवस्थाएं कराना शामिल रहा है। परिसर में प्लेटफार्म के उच्चीकरण का काम एक अन्य योजना से पिछले दिनों शुरू हो चुका है। अमृत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन परिसर को आधुनिक रूप दिया जाना भी प्रस्तावित है। प्लेटफार्म तक आने-जाने को दो द्वार बनेंगे। दक्षिणी छोर के द्वार से प्रवेश तो उत्तरी द्वार से निकास रहेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा टॉयलेट और शौचालय दूसरे स्थान पर शिफ्ट किए जाएंगे। मुख्य द्वार के बंद हो जाने के बाद पास में पार्किंग के लिए स्थान चयनित किया गया। विभागीय जानकारी के मुताबिक, टिकट खिड़की फिलहाल मुख्य द्वार के सामने है। दो नए गेट बनने के बाद टिकट खिड़की प्रवेश द्वार के ठीक सामने होगी। ताकि बाहर से आने-जाने वाले यात्रियों को टिकट को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। मुख्य द्वार के पास खानपान की दोनों निजी दुकानों को परिसर में ही किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
अफसरों ने दी प्रस्तावित कार्यों की जानकारी
करीब आधा घंटे तक निरीक्षण और व्यवस्थाओं पर गौर करने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने यात्रियों से जुड़ीं अन्य सुविधाओं को लेकर इंजीनियरों से जानकारी की। रेलवे के डीसीएम रोहित गुप्ता, आईजेडएम नानकचंद्र, इंजीनियर विपुल कुमार और अरविंद कुमार के अलावा सीपीएम मोहम्मद शमीम ने भी कायाकल्प के दौरान होने के वाले कार्यों की बिंदुवार जानकारी दी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने रैक प्वाइंट पर व्यापारियों को भी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। रैक प्वाइंट से मालगाड़ियों में लोडिंग और अनलोडिंग का काम होता है।दो नंबर प्लेटफार्म के निर्माण पर पसोपेश
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन के कायाकल्प में यात्रियों की जरूरी सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाना है, लेकिन यात्री गाड़ियों के क्रॉस को लेकर प्लेटफार्म नंबर दो को लेकर पसोपेश है। प्लेटफार्म नंबर दो का निर्माण अमृत योजना में शामिल नहीं है। ऐसे में यात्रियों को दो नंबर प्लेटफार्म के उच्चीकरण के अभाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। फुट ब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव भी अधर में लटका हुआ है। गौरतलब है कि बदायूं जिले में अनाज की लोडिंग और अनलोडिंग का उझानी में इकलौता रैक प्वाइंट है।
स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उझानी में स्टेशन परिसर के कायाकल्प का काम शुरू हो गया है। यात्रियों की सुविधाओं और जरूरतों के अनुरूप निर्माण होना है। यात्रियों को पेयजल, टॉयलेट और शौचालय में आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। पार्किंग स्थल भी होगा।