फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The water level in the Ganges has dropped by seven centimeters, and soil erosion has intensified in flood-affected villages.

Budaun News: गंगा में सात सेंटीमीटर पानी घटा, बाढ़ग्रस्त गांवों में भू-कटान हुआ तेज

Thu, 27 Aug 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The water level in the Ganges has dropped by seven centimeters, and soil erosion has intensified in flood-affected villages.
गांव कदमनगला में गंगा की लहरें कटान करती हुई। संवाद
उसहैत। चार दिन लगातार जलस्तर बढ़ने के बाद बुधवार को गंगा नदी के जलस्तर में सात सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन बाढ़ ग्रस्त गांवों में दुश्वारियां कम नहीं हुईं। गंगा की लहरों से भू-कटान तेज हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार को गंगा नदी का जलस्तर 162.48 गेज मीटर रिकाॅर्ड किया गया, जो चार दिनों से सात सेंटीमीटर कम है। कदम नगला गांव में अभी कटान जारी है। मंगलवार को भी दो मकान गंगा में कट गए। ग्रामीण गांव छोड़ पहले ही जा चुके हैं, कुछ गांव में रह रहे हैं तो वे गांव के बाहर सड़क पर अस्थाई तंबू बनाकर रह रहे हैं। प्रशासन की ओर से एक बार राशन वितरण कराया जा चुका है। भुंडी ग्राम में पांच दिनों से कटान हो रहा है। 250 बीघा तक खेत गंगा में समा चुके हैं। किसानों को सरकार से मुआवजे का इंतजार है, लेकिन उच्चाधिकारियों ने मुआवजे को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की है।
विज्ञापन

कदमनगला में जिन ग्रामीणों को नुकसान हुआ है, उनको मुआवजा राशि दी जा रही है। यहां सात परिवार तंबू बनाकर रह रहे हैं। लोगों ने बताया कि मच्छर और कीट इत्यादि से सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। सड़क किनारे चूल्हा लगाकर खाना बना रहे हैं। पशुओं को भी सड़क किनारे बांधा है। फिलहाल पशुओं के लिए कुछ दिन का भूसा शेष है। प्रशासन से एक बार राशन मिला है, लेकिन पशुओं के लिए भूसा या चारे की व्यवस्था नहीं की गई। इधर, एसडीएम दातागंज विनोद कुमार ने बताया कि पानी अभी कम है, सिर्फ कदमनगला में समस्या है, यहां जिन लोगों के मकान कटे हैं, उनको आर्थिक मदद की जा रही है, तीन परिवारों को आर्थिक मदद दी जा चुकी है। शेष की भी मदद दी जाएगी।

गांव कदमनगला में गंगा की लहरें कटान करती हुई। संवाद

गांव कदमनगला में गंगा की लहरें कटान करती हुई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed