{"_id":"677d6e4e3d9fc75e5c0db5dc","slug":"the-wall-of-the-closed-lane-on-the-highway-broke-due-to-the-collision-of-the-truck-the-police-installed-reflectors-badaun-news-c-123-1-sbly1035-132360-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रक की टक्कर से हाईवे पर बंद लेन की दीवार टूटी, पुलिस ने लगाए रिफ्लेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रक की टक्कर से हाईवे पर बंद लेन की दीवार टूटी, पुलिस ने लगाए रिफ्लेक्टर
विज्ञापन
उझानी। बदायूं-दिल्ली हाईवे पर गड्ढे और नालियों का पानी भर जाने के बाद बंद की गई सड़क की एक लेन की दीवार कोहरे के कारण ट्रक की टक्कर से ढह गई। यातायात पुलिस कर्मियों ने फिलहाल आसपास रिफ्लेक्टर टेप लगा दिए हैं, बावजूद इसके हादसे का अंदेशा बना हुआ है।
करीब डेढ़ सप्ताह पहले दिल्ली हाईवे पर हजरतगंज गांव की नालियों का पानी भर जाने की वजह से एक लेन क्षतिग्रस्त हो गई थी। क्षतिग्रस्त लेन पर गड्ढों में होकर वाहनों की आवाजाही से हादसे की आशंका बनी हुई थी। इसको देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने क्षतिग्रस्त लेन पर स्कूल की साइड में तीन- चार फुट की अस्थायी दीवार बनवा दी थी। सोमवार रात घने कोहरे के दौरान ट्रक की टक्कर से दीवार टूट गई।
मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को दीवार के टूटने के बारे में बताया। इसके बाद दोपहर में मौके पर पहुंचे टीएसआई एसके त्यागी ने पहले से बंद हाईवे की एक लेन के दोनों ओर रिफ्लेक्टर लगवा दिए। टीएसआई ने बताया कि वाहन की टक्कर से अवरोधक दीवार टूट जाने के बारे में पीडब्ल्यूडी के अफसरों को बता दिया गया है। बता दें कि हाईवे की क्षतिग्रस्त लेन की मरम्मत पीडब्ल्यूडी को करानी है, लेकिन नाला निर्माण पूरा होने तक पीडब्ल्यूडी के अफसर मरम्मत कराने से इंकार रहे हैं।
विज्ञापन
करीब तीन सप्ताह बाद सुगम सफर के आसार
उझानी क्षेत्र पंचायत की ओर से पिछले सप्ताह नाला निर्माण शुरू कराया गया है। निर्माण कार्य हाईवे के पास तक नहीं पहुंच पाया है। हजरतगंज के ग्राम पंचायत सचिव अमोल पाराशर ने बताया कि पहले चरण में हाईवे से गली की ओर जाने वाले रास्ते पर काम चल रहा है। गली और हाईवे तक काम पूरा होने में करीब 20 दिन और लग सकते हैं। तब तक हाईवे की एक लेन पर आवाजाही बंद रहेगी।