फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The voice for construction of underpass will be raised in the Parliament

Budaun News: संसद में उठेगी अंडरपास बनवाने की आवाज

Sat, 28 Mar 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 28 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The voice for construction of underpass will be raised in the Parliament
उझानी। बदायूं रोड के पांच स्थानों पर अंडरपास निर्माण कराने की मांग को लेकर चल रहा संयुक्त किसान मोर्चा का धरना 17वें दिन भी जारी रहा। इस बीच सांसद आदित्य यादव ने उनके हक की आवाज संसद में उठाने का भरोसा दिलाया है। जिरौली मोड़ के पास संयुक्त किसान मोर्चा की देखरेख में धरना पिछले दिनों शुरू हुआ था। धरनास्थल पर एनएचएआई के अधिकारी भी पहुंच चुके हैं, लेकिन उन्होंने किसानों की दिक्कतों पर गौर नहीं किया। भारतीय किसान यूनियन के मंडलीय प्रवक्ता राजेश सक्सेना ने बताया कि सपा सांसद आदित्य यादव से उनकी फोन पर बात हुई है। सांसद ने मामला संसद में उठाने का भरोसा दिलाया है। प्रदर्शनकारियों में रामप्रकाश शर्मा, गंगाराम वर्मा, राजाराम, वीरपाल, सनी, पूरनलाल, जगतपाल और सुरेश चंद्र आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed