फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The truck lost control and overturned while trying to avoid a high tension wire

Budaun News: हाईटेंशन तार से बचने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

Tue, 08 Jul 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The truck lost control and overturned while trying to avoid a high tension wire
बिल्सी में बादशाहपुर मार्ग पर पलटा पड़ा ट्रक। संवाद
बिल्सी। तहसील के पास एक ट्रक सोमवार दोपहर अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। इससे चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकाला और उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

रामपुर जिले के रहने वाले शकील ने बताया उनका ट्रक बजरी भरकर बाजपुर से बिल्सी के बादशाहपुर गांव को आया था। तहसील के पास बादशाहपुर मार्ग पर लटक रही हाईटेंशन तार से बचने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। गनीमत रही उसकी चपेट में कोई नहीं आया। ट्रक पलट जाने से चालक बाबू खां घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे ट्रक से बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। ट्रक पलट जाने के कारण बजरी नाले में फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है हाईटेंशन तार काफी नीचे है। इस कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed