फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The trolley overturned on the highway due to overtaking, Bolero collided with the temple wall, two youths injured

ओवरटेक करने के चक्कर में हाईवे पर ट्रॉला पलटा, बोलेरो मंदिर की दीवार से टकराई, दो युवक घायल

Tue, 13 Jul 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
The trolley overturned on the highway due to overtaking, Bolero collided with the temple wall, two youths injured
उझानी/कछला (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रॉला और बोलेरो ओवरटेक करते समय हादसे का शिकार हो गई। ट्रॉला सड़क की पुलिया पर ही पलट गया। जबकि बोलेरो का ड्राइवर रफ्तार पर काबू नहीं कर सका। इससे बोलेरो सड़क किनारे मंदिर की दीवार से भिड़ गई। हादसे में ड्राइवर समेत दो युवक घायल हो गए। इधर, ट्रॉला के सड़क पर पड़े रहने से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह पुलिस ने रूट डायवर्ट कराके आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन

हादसा रविवार रात करीब डेढ बजे हुआ। आगरा पहुंचाने के लिए प्लाई की फंट्टियों को लोड करके बरेली से चले ट्रॉला दहेमू पुलिया के पास पहुंचा तो पीछे से बोलेरो चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। पुलिया से चंद कदम पहले ही दोनों वाहन एकदूसरे के बराबर दौड़ने लगे। बताते हैं कि ट्रॉला और बोलेरो एक-दूसरे से भिड़ने से तो बच गए लेकिन विपरीत दिशा में सड़क से उतरने लगे। ट्रॉला सड़क पर ही पलट गया। बोलेरो पर चालक नियंत्रण नहीं कर पाया तो पुलिया के पास ही मंदिर की दीवार से भिड़ा। बोलेरो का चालक हरियाणा, फरीदाबाद निवासी दीपक (20) और उसका दोस्त हरियाणा, नारनौल निवासी मोनू (19) घायल हो गए। जबकि ट्रॉला का चालक और हेल्पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गए। हादसे के बाद पुलिया के दोनों छोर पर वाहनों के पहिए थम गए। घंटे भर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बोलेरो सवार दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर प्राथमिक उपचार कराया। इधर, सड़क पर ट्रॉला पलटे होने से दूसरे वाहन नहीं निकल पाए। सोमवार सुबह करीब सात बजे पुलिस ने वाया मुजरिया-वितरोई मोड़ होकर वाहनों निकलवाने शुरू कर दिए। वितरोई मोड़ और आंबेडकर चौराहे पर पुलिस को बैरियर लगाकर वाहनों को डायवर्ट रूट पर भेजना पड़ा।
विज्ञापन

दहेमू गांव से होकर निकले कार और बाइक सवार
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर ट्रॉला पलटने से रात में कार सवार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर जुटे ग्रामीणों से जानकारी करने के बाद कार सवार वितरोई मोड़ के रास्ते गांव दहेमू से होकर हाईवे से निकले। सुबह बाइक सवारों ने भी इसी शार्टकट रूट का इस्तेमाल किया। इसे लेकर दहेमू गांव के अंदर संकरे रास्ते पर दो-तीन बार जाम का माहौल बना। रोडवेज और ट्रक समेत भारी वाहनों को मुजरिया होकर निकलने की बजाय कोई दूसरा विकल्प नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed