फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The trade board will protest to protect the honor: Lokesh

सम्मान की रक्षा के लिए आंदोलन करेगा व्यापार मंडल : लोकेश

Fri, 06 Sep 2024 03:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
The trade board will protest to protect the honor: Lokesh
संगठनात्मक चुनाव व सम्मेलन की तैयारी में जुटे व्यापारी। स्रोत-संगठन
बदायूं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता के आवास पर बृहस्पतिवार देर शाम जिला व नगर के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि व्यापारियों के सम्मान की रक्षा के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। संगठन की ओर से व्यापारी सैनिक तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यापार मंडल का प्रांतीय अधिवेशन व त्रैवार्षिक चुनाव इस माह प्रस्तावित है। इसके लिए एक लाख प्रांतीय सदस्य व व्यापारी सम्मान की रक्षा के लिए दस हजार व्यापारी सैनिकों बनाए जाएंगे, जो व्यापारियों की समस्या के दौरान उसके साथ खड़े होंगे। प्रदेश के अधिकांश जिलों में व्यापारी सेना के गठन की तैयारियां चल रहीं हैं।
विज्ञापन

व्यापारी सेना का ड्रेस कोड, उनका परिचय पत्र, उनकी कार्यशैली व प्रशिक्षण शिविर आदि पर काम चल रहा है। जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने साप्ताहिक बंदी के नाम पर हो रहे व्यापारी उत्पीड़न के बारे में कहा कि शॉपिंग मॉल व ऑनलाइन शॉपिंग 24 घंटे 365 दिन चालू रहता है, जबकि रिटेल का बाजार बंद, यह दो तरह की व्यवस्था बिल्कुल गलत है। साप्ताहिक बंदी यदि आवश्यक है तो सभी बंद होने चाहिए अन्यथा रिटेल की दुकानों पर भी कोई पाबंदी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विशाल गुप्ता, दीपक वर्मा, आयुष गुप्ता, मयूर गुप्ता, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष विनय चतुर्वेदी, जिला महामंत्री संजीव आहूजा, जिला कोषाध्यक्ष अमित वैश्य, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed