फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The tour of the historical sites B.Ed. trainees

बीएड प्रशिक्षुओं ने एतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण

Thu, 18 Feb 2016 11:14 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 18 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
The tour of the historical sites B.Ed. trainees
आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट-गाइड  प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन प्रशिक्षुओं ने झंडी संकेत, प्राथमिक उपचार करना सीखा और खोज के चिह्नों की सहायता से एतिहासिक, धार्मिक और दर्शनीय तीर्थ स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान सागरताल, सूर्य कुंड, गुरुकुल और शाहजहां की पत्नी मुमताज महल की छोटी बहन अरजुमंद बानो के मकबरे पर गए। नक्शा तैयार कर हाइक रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन

शिविर संचालक जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चे शिक्षकों के नेतृत्व में अपनी प्रतिभा को निखारें। सृजन का कार्य करना न भूलें। महाविद्यालय के प्रबंधक  जोहेब अली सैय्यद ने कहा कि युवा श्रेष्ठ कार्यों से अपने भाग्य को बदलें और ऊंचाइयों पर पहुंचें। प्राचार्य डॉ. नजीबुल हसन खां ने शिविर का निरीक्षण किया। बीएड प्रशिक्षुओं ने डॉ. आशुतोष शर्मा और प्रोफेसर साफिया के नेतृत्व में खोज के चिन्हों की सहायता से रास्ते तलाशे। प्रशिक्षुओं ने एतिहासिक स्थलों को देखा और वहां से जानकारियां हासिल कीं। प्रोफेसर परमेंद्र कुमार वर्मा ने इन स्थलों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर आलजमा,  सर्वेश कुमारी, हिना नाजरीन, शीरी खालिद, इफ्फत खान, समरा खान, रीबा हसन, वजीहा उमर, ममता, पिंकी, फरहा खातून, गुलिस्तां बी, नीलम शर्मा, पूनम सागर, फरहीन बानो, जफर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed