{"_id":"695c006985c25bc709061c60","slug":"the-three-accused-who-robbed-the-jeweler-will-be-charged-under-the-gangster-act-badaun-news-c-123-1-sbly1018-154359-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सराफ से लूट करने वाले तीनों आरोपियों पर लगेगी गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सराफ से लूट करने वाले तीनों आरोपियों पर लगेगी गैंगस्टर
विज्ञापन
बदायूं। सराफा व्यापारी लालाराम गुप्ता की दुकान से दिनदहाड़े लूट करने वाले तीनों बदमाशों पर थाना उघैती पुलिस गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। उसके बाद उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव खितौरा में 19 दिसंबर को दिनदहाड़े सराफा व्यापारी से दुकान में घुसकर लूटपाट की गई। एक कट्टे में दुकान में रखे भारी मात्रा में जेवर भर लिए गए। बदमाश फिल्मी स्टाल में लूट करने के बाद बाइक से भागने को तैयार थे कि एक युवक ने हिम्मत कर बदमाशों पर हमला बोल दिया।
इसके बाद मौजूद भीड़ ने तीनों बदमाशों को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। तीनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिए गए थे। बदमाशों से जेवर आदि मौके से बरामद कर लिए गए। पुलिस ने तीनों बदमाशों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा था। अब उन पर कठोर कार्रवाई की तैयारी थाना पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह थे लूट करने वाले बदमाश
सराफा व्यापारी से लूट करने वाले बदमाशों में बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव परसिया निवासी अंकित, उघैती थाना क्षेत्र के गांव स्वरूपपुर निवासी सचिन और बरेली के आंवला कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर खुर्द निवासी प्रदीप थे। तीनों जिला कारागार में बंद हैं। तब से पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। अब तीनों बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा तीनों बदमाशों की हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी।
अभी विवेचना चल रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। इसके साथ ही तीनों बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई होगी। हिस्ट्रीशीट खोलने की भी प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही यह कठोर कार्रवाई की जाएंगी। - ऋषिपाल सिंह, इंस्पेक्टर, उघैती