फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Temple of Goddess Rajeshwari Mangala Mata enshrines a glorious history.

Budaun News: गौरवशाली इतिहास समेटे है राजेश्वरी मंगला माता का मंदिर

Thu, 02 Apr 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The Temple of Goddess Rajeshwari Mangala Mata enshrines a glorious history.
वजीरंगंज का राजराजेश्वरी मंगला माता मंदिर। संवाद - फोटो : Samvad
बिसौली। वजीरगंज-आंवला रोड पर स्थित मां राजेश्वरी मंगला माता का प्राचीन मंदिर श्रद्धा, आस्था और विश्वास का अद्भुत संगम है।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग से लगभग 150 मीटर दूर स्थित इस भव्य मंदिर में माता की मूर्ति पृथ्वी के गर्भ से स्वयं प्रकट हुई मानी जाती है। ग्रेनाइट के काले पत्थर की इस दिव्य प्रतिमा में मां महाकाली, महालक्ष्मी और सरस्वती का संयुक्त स्वरूप विराजमान है। साथ ही यहां 50 से अधिक अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं। मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन पीपल (ब्रह्मदेव) का वृक्ष, इस स्थल के गौरवशाली इतिहास का साक्षी है।

प्रत्येक सोमवार को यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, वहीं चैत्र माह में लगने वाले भव्य मेले से दो दिन पूर्व तेरस के दिन क्षेत्रवासी परिवार सहित पूजन अर्चन करने पहुंचते हैं। मेले का आयोजन नगर पंचायत की देखरेख में भव्य रूप से किया जाता है। मंदिर के विकास में सर्वराज सिंह, भूपेंद्र दादा, राइस अहमद अंसारी, सुरेश शर्मा, महेश चंद्र गुप्ता और मोहम्मद उमर कुरैशी का विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन




बरी बाबा के दर्शन से पूर्ण होती है यात्रा

मंदिर से लगभग 150 मीटर दूर स्थित बरी बाबा का सैकड़ों वर्ष पुराना विशाल वृक्ष श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि माता के दर्शन तभी पूर्ण माने जाते हैं जब बरी बाबा के दर्शन भी किए जाएं। दयाराम व रामावतार माली का परिवार पीढ़ियों से माता की सेवा में समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन





चुनरी चोला चढ़ाने की परंपरा
माता की प्रतिमा सिंदूर, रोली, चंदन और सुगंधित तेल से सजे चोले से अलंकृत रहती है। भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर यहां चुनरी और चोला चढ़ाते हैं। बुजुर्गों ने बताया, द्वापर युग में पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान यहां कुछ समय व्यतीत किया था।


इतिहास में बसी वीरता और प्रेम कथा
बुजुर्ग डॉ. महेंद्र पाल वार्ष्णेय ने बताया 1150 से 1250 ईस्वी के बीच यह क्षेत्र बिशनगढ़ के नाम से जाना जाता था। राजा गजराज की पुत्री गजमोतिन और वीर मलखान की प्रेम कथा यहां प्रसिद्ध है। एक समय राजा ने मलखान को बंदी बनाकर इसी मंदिर में बलि देने का प्रयास किया, लेकिन वीर आल्हा ऊदल ने युद्ध कर उसे मुक्त कराया।



राजराजेश्वरी मंगला माता मंदिर पर मेला आज से
वजीरगंज। राज राजेश्वरी मंगला माता मंदिर पर चैती मेला बृहस्पतिवार दो अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। शुभारंभ बुधवार सुबह विधिवत पूजा-अर्चना, वन पूजन, ध्वजारोहण एवं अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मेला 15 दिन चलेगा। दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचना शुरू हो गए हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले व विभिन्न प्रकार की दुकानों की भी व्यवस्था की गई है। स्थानीय प्रशासन और मेला समिति द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती के साथ साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed