{"_id":"68472f11abe0c39fa80f1324","slug":"the-temperature-rose-the-heat-made-everyone-miserable-badaun-news-c-123-1-akb1003-140914-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पारा चढ़ा... गर्मी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पारा चढ़ा... गर्मी ने किया बेहाल
विज्ञापन
धूप से बचने को चेहरे को कपड़े से ढक्कर गुजरती युवती। संवाद
बदायूं। जून का सबसे गर्म दिन सोमवार रहा। राजस्थान के थार मरुस्थल से होकर आई गर्म हवा के थपेड़ों ने जिले के लोगों का हाल-बेहाल कर दिया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिन अभी इसी तरह की गर्मी पड़ेगी। वर्षा होने की उम्मीद कम है। गर्मी में मांग बढ़ जाने के कारण बिजली ने भी खूब रुलाया।
जिले में सोमवार को दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकले। गर्मी के चलते बर्फ की मांग भी बढ़ गई। छह सड़क पर बर्फ लगाने वाले आरिफ ने बताया कि सामान्य दिनों में एक सिल्ली बर्फ बिकती थी, लेकिन पिछले दो दिनों से दो सिल्ली बर्फ भी कम पड़ रही है। रात में आने वाले ग्राहकों को वापस किया जा रहा है। गर्मी के कारण पानी के लिए पशु भी बेहाल दिखे।
सोमवार को अधिकतम तापमान 42.5 तो न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 42.2 तो न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।
--
हरी सब्जियों को लिए वर्षा जरूरी
जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि हरी सब्जियों के लिए अभी पानी की जरूरत है। धान की पौध भी लगाई जानी है। इसके लिए भी पानी की जरूरत है। ऐसे में वर्षा होना जरूरी है।
विज्ञापन
--
पिछले आठ दिनों में मौसम की स्थिति
अधिकतम न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस में)
दो जून 41.1 27.4
तीन जून 36 28
चार जून 37 27
पांच जून 36 27
छह जून 39.1 27.2
सात जून 39.3 27.3
आठ जून 41.2 29.3
नौ जून 42.5 29.8