फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The temperature is rising every day, the administration has issued an advisory

Budaun News: हर रोज बढ़ रहा तापमान, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Sat, 29 Mar 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 29 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The temperature is rising every day, the administration has issued an advisory
बदायूं। जिले में तीन दिन से लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। आने वाले समय में लू के आसार हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए जनमानस को इससे बचने के उपाय सुझाए हैं।
विज्ञापन


एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि गर्म हवाओं-लू से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, तरल पदार्थ जैसे- छाछ, नींबू का पानी, आम का पन्ना का उपयोग करें। हल्के रंग के सूती व पसीना शोषित करने वाले वस्त्र पहनें। वहीं, सिर को ढकें एवं कड़ी धूप से बचने के लिए छाता का प्रयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लू के लक्षणों को पहचानें, यदि कमजोरी, सिर दर्द, उल्टी, तेज पसीना और झटका जैसा महसूस हो और चक्कर आएं तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। बीमार गर्भवती महिला कार्मिकों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। विशेष तौर पर दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच सूर्य की रोशनी में जाने से बचें। यात्रा करते समय पीने का पानी हमेशा अपने साथ ले जाएं। खुद को सही रखने के लिए ओआरएस का घोल, नारियल पानी, लस्सी, चावल के पानी का प्रयोग आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


ये रहा पांच का दिन का तापमान
24 मार्च अधिकतम 32.6, 16.00 न्यूनतम
25 मार्च अधिकतम 33.2, 17.2 न्यूनतम
26 मार्च अधिकतम 35.08, 18.1 न्यूनतम
27 मार्च अधिकतम 36.2, न्यूनतम - 21.9
28 मार्च अधिकतम 38.9, न्यूनतम - 22.0
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed