फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Tehsildar and the lawyers had an altercation, a chair was thrown at them, and the Tehsildar narrowly escaped.

Budaun News: तहसीलदार व अधिवक्ताओं में कहासुनी, कुर्सी फेंककर मारी, बाल-बाल बचे तहसीलदार

Sun, 01 Mar 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The Tehsildar and the lawyers had an altercation, a chair was thrown at them, and the Tehsildar narrowly escaped.
बार एसो​शिएशन के अ​धिवक्ता नारेवाजी करते हुए। संवाद
दातागंज। महिला अधिवक्ता से अभद्रता किए जाने के बाद तहसीलदार व अधिवक्ताओं के बीच शनिवार को तीखी झड़प हो गई। एक अधिवक्ता ने कुर्सी उठाकर तहसीलदार की ओर उछाल दी, हालांकि उन्हें लगी नहीं। देखते ही देखते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने अधिवक्ताओं को समझाकर शांत किया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


तहसील बार दातागंज में वकालत कर रहीं आशा दीक्षित ने बताया कि वह मोहम्मद फईम के मामले में कुछ बात करने तहसीलदार रामचंद्र सिंह के ऑफिस गईं थीं। आरोप है कि बात की तो उन्होंने सही जवाब न देकर अभद्र व्यवहार कर दिया। विरोध दर्ज कराने के दौरान ही उन्होंने बार के पदाधिकारियों समेत अन्य साथी अधिवक्ताओं को बुला लिया।
विज्ञापन

ऑफिस में ही अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान एक अधिवक्ता ने कुर्सी उठाकर तहसीलदार को फेंककर मारी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। करीब एक घंटे के बाद अधिवक्ताओं ने शिकायती पत्र पुलिस को दिया। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका। इस दौरान तहसीलदार हाय हाय के नारे भी अधिवक्ताओं ने लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद वह थाने पहुंचे और मामले की जानकारी ली। अधिवक्ताओं को समझा दिया है। तहसीलदार से बात की गई है। मामूली बात पर विवाद की स्थिति बन गई थी। अब मामला पूरी तरह से शांत है। - धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम



अधिवक्ता की ओर से शिकायती पत्र मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दाेनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। तहसीलदार व अधिवक्ताओं के बीच का मामला है। देर शाम को मामला शांत करा दिया गया है। - केके तिवारी, सीओ, दातागंज

बार एसोशिएशन के अधिवक्ता नारेवाजी करते हुए। संवाद

बार एसोशिएशन के अधिवक्ता नारेवाजी करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed