फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The teenager left studies and went to work, after being scolded, he was cut off from the train and died

Budaun News: पढ़ाई छोड़कर काम करने गया किशोर, डांटने पर ट्रेन से कटकर दे दी जान

Mon, 28 Nov 2022 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
The teenager left studies and went to work, after being scolded, he was cut off from the train and died
बिनावर थाना क्षेत्र में छात्र की मौत के बाद रेलवे लाइन पर एकत्र लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र में सोमवार को 14 वर्षीय छात्र शिवम ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। वह सुबह पढ़ाई छोड़कर भट्ठे पर काम करने चला गया था। जब स्कूल नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने उसे तलाश कर डांट दिया, जिससे उसने नाराज होकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

ग्राम तकीपुर निवासी शिवम पुत्र गुड्डू यादव गांव के प्राइवेट स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। परिवार वालों के मुताबिक शिवम चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था और दो भाइयों में छोटा था। उसकी मानसिक हालत ज्यादा ठीक नहीं थी। इससे उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता था। वह सोमवार सुबह अपने स्कूल नहीं गया। परिवार वालों को बिना बताये नजदीकी भट्ठे पर काम करने चला गया। जब परिवार वालों को पता चला कि वह स्कूल नहीं गया है तो परिवार वाले उसे तलाश करके घर लेकर आए। फिर उसको स्कूल न जाने की बात पर डांट दिया। इससे नाराज होकर छात्र चुपचाप घर से निकल गया और उसने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गांव से एक किलोमीटर दूर रेलवे लाइन पर बदायूं से बरेली जा रही पैसेेंजर ट्रेन से काटकर जान दे दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रेन रुक गई। लोको पायलट ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिससे पुलिस और गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उसके शव को पटरी से हटवाया। तब कहीं ट्रेन आधा घंटा बाद वहां से रवाना हुई। इसके कुछ देर बाद छात्र के परिवार वाले भी वहां आ गए। उन्होंने छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर उसके शव को परिवार वालों को सौंप दिया। देर शाम उन्होंने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर अजब सिंह ने बताया कि परिवार वालों के डांटने पर छात्र ने जान दी है। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed