{"_id":"6877fb44ab192d4cac0d5b3a","slug":"the-teenager-had-gone-with-her-boyfriend-her-friend-had-raised-the-alarm-that-she-had-drowned-badaun-news-c-123-1-sbly1035-143206-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रेमी के साथ चली गई थी किशोरी, सहेली ने मचाया था डूब जाने का शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रेमी के साथ चली गई थी किशोरी, सहेली ने मचाया था डूब जाने का शोर
विज्ञापन
उझानी। कछला घाट पर 40 दिन पहले मुजरिया क्षेत्र निवासी जिस किशोरी के गंगास्नान के दौरान बह जाने का शोर मचा था, वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। हकीकत सामने आने के बाद उसकी सहेली और प्रेमी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मुजरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 16 वर्षीय बेटी बीते पांच जून को अपनी सहेली के साथ घर से गंगास्नान करने के लिए कछला घाट पर आई थी। बाद में वह अपने प्रेमी के साथ लापता हो गई। इसके विपरीत किशोरी की सहेली ने शोर मचाया कि वह गंगा में डुबकी लगाते समय बह गई है।
इसके बाद पुलिस और गोताखोरों ने दो दिन तक बदायूं और कासगंज जिले के छोर वाले घाटों पर उसकी तलाश में अभियान चलाया, लेकिन किशोरी का पता नहीं चला। इसके बाद परिजन घर लौट गए। लापता किशोरी के पिता मंगलवार को पुन: कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि सहेली ने उनकी बेटी को गंगा में बह जाने का शोर साजिशन मचाया था। असल में वह एक युवक से प्रेम प्रसंग के चलते कहीं गई है। तीन अन्य लोगों ने भी उसका सहयोग किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचना कछला चौकी इंचार्ज कपिल कुमार को सौंपी गई है।