फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The tableaus included in the procession taken out on Janmashtami captivated the mind

Budaun News: जन्माष्टमी पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने मोहा मन

Tue, 19 Aug 2025 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The tableaus included in the procession taken out on Janmashtami captivated the mind
बेहटा गुंसाई में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद
बदायूं। बिसौली नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई शोभायात्रा ने कस्बे को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

नगर की गलियों और मार्गों से होकर निकाली गई शोभायात्रा में भक्तिभाव व उल्लास का संगम देखने को मिला। सबसे आगे काली अखाड़े के कलाकार करतब और नृत्य करते चल रहे थे। नगरवासियों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
समाजसेवियों एवं व्यापारियों ने जलपान व प्रसाद वितरण की व्यवस्था की। शोभायात्रा में शामिल भक्तगण उत्साह व श्रद्धा से सराबोर रहे। जिन मार्गों से यात्रा निकली उन मार्गों पर जय कन्हैया लाल की का जयघोष गूंजता रहा। कोतवाल हरेंद्र सिंह के साथ कस्बा चौकी प्रभारी विदेश शर्मा, अमित चौहान ने दलबल के साथ सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था संभाली। इसमें अध्यक्ष श्रीकृष्ण गुप्ता कन्हैया, राजकुमार मौर्य, चंद्रपाल शर्मा, पंडित प्रवीण शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


मेले में अश्लील डांस का वीडियो वायरल
उसहैत। कालसेन बाबा मंदिर पर जन्माष्टमी मेले में अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने से श्रद्धालुओं में रोष है। बाबा का मंदिर प्रतिष्ठित और आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रदेश भर से श्रद्धालु जुटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्माष्टमी के मौके पर पांच दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में रविवार को भद्दे गानों पर अश्लील डांस हुआ। वायरल वीडियो में मंच पर भाजपा उसावां मंडल के मंत्री भी डांस का आनंद लेते दिख रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मेले की अनुमति है, आयोजकों को जो शर्तें हैं उनका पालन करना होगा। बार बालाओं का डांस किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच कराके कार्रवाई की जाएगी। संवाद

फोटो- 6



बुटला में जन्माष्टमी मेला शुरू



उझानी। बुटला दौलत गांव में जन्माष्टमी मेला का रविवार शाम आगाज हो गया। शिव मंदिर के पास लगे मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्व विधान परिषद सदस्य जितेंद्र यादव ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मेले का अहम स्थान है। ऐसे आयोजन से लोग सांस्कृतिक और सामाजिक जानकारियों से रूबरू होते हैं। उद्घाटन से पहले इलाके के लोगों ने मेले में मनोरंजन के संसाधनों का लुत्फ उठाया। व्यवस्थाओं में रामवीर सिंह, डीपी यादव, महेश शाक्य, आलोक शर्मा और अमित गुप्ता सहयोग रहा। संवाद



बेहटा गुसांई में निकाली गई शोभायात्रा
बिल्सी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रविवार की शाम तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुसांई में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का गांव में जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया।
शोभायात्रा गांव के जूनियर हाईस्कूल से शुरू होकर में मेन चौराहा, साहू तिराहा, ठाकुर द्वारा, जाटव बस्ती, राय सती मोहल्ला से होकर तांगा स्टैंड होते हुए मेला ग्राउंड पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को बताने वाली झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा को सफल बनाने में गांव के राजेश गुप्ता, कन्हैया वार्ष्णेय, नवल पुरी, नवीन गुप्ता, सुमित गुप्ता, कपिल गुप्ता, कृष्णगोपाल, यशपाल आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद



सखानूं में निकाली गई श्रीकृष्ण की पालकी
अलापुर। सखानूं में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पालकी शोभायात्रा निकाली गई। सोमवार को निकाली गई पालकी में राधा-कृष्ण की झांकी, काली का अखाड़ा, लैला मजनू की झांकी समेत करीब दस झांकियां शामिल रहीं। इस दौरान पुलिस मौजूद रही। इस अवसर पर कमलेश गुप्ता, अमर सिंह शाक्य, सुखदेव वर्मा, हरनंदन शाक्य, दीपक गुप्ता, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद





घर-घर पहुंची श्रीकृष्ण भगवान की पालकी
सैदपुर। कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पालकी निकाली गई। शुभारंभ मंदिर मढ़ी से सोमवार शाम तीन बजे हुआ। इस मौके पर देवेश्वर दयाल सक्सेना, पंकज शर्मा, राजीव शर्मा, केशव शर्मा, आशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद






कृष्ण जन्म के साथ शुरू हुई रासलीला
बगरैन। कस्बा के प्राचीन जन्माष्टमी मेला में रासलीला मंडल वृंदावन की ओर से पांच दिवसीय रासलीला कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को पहले दिन रासलीला का शुभारंभ कुंवर शिवम प्रताप सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण दरबार की आरती कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों के होने से लोगों में धार्मिक भावना पैदा होती है और वह भगवान का स्मरण करता है। इस मौके पर कमेटी के लोग मौजूद रहे। संवाद

बेहटा गुंसाई में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद

बेहटा गुंसाई में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद

बेहटा गुंसाई में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद

बेहटा गुंसाई में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद

बेहटा गुंसाई में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद

बेहटा गुंसाई में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद

बेहटा गुंसाई में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद

बेहटा गुंसाई में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद

बेहटा गुंसाई में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद

बेहटा गुंसाई में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद

बेहटा गुंसाई में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद

बेहटा गुंसाई में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद

बेहटा गुंसाई में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद

बेहटा गुंसाई में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed