फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The sun troubled us on the second day as well, hot wind blew

Budaun News: दूसरे दिन भी धूप ने किया परेशान, चली गर्म हवा

Sat, 10 May 2025 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
The sun troubled us on the second day as well, hot wind blew
भीषण गर्मी में छाता लगाकर जाती महिला। संवाद
बदायूं। मई के दूसरे सप्ताह में शनिवार को तल्ख धूप रही, आवाजाही करने वाले लोग भी परेशान दिखे। इसके अलावा गर्म हवा भी चलती रही। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी अभी और बढ़ेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शनिवार को अधिकतम 39 तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिक़ॉर्ड किया गया। बता दें कि बीते सप्ताह मौसम का मिजाज कुछ नर्मी भरा रहा, क्योंकि हल्की बारिश और ठंडी हवा के झोंकों के चलते अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास बना रहा था। न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री के करीब रहा।
विज्ञापन


उल्टी दस्त के चार मरीज पहुंचे इमरजेंसी
दो दिन से पड़ रही गर्मी का असर लोगों पर भी दिखाई दे रहा है। शनिवार को छह सड़का निवासी अरबिया को दस्त और उल्टी आ रहे थे। परिवार के लोग बेसुध हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया। इसी तरह पनबड़िया निवासी आरिफ को भी उल्टी और दस्त की समस्या थी। वह भी उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। इसी लक्षण के चार अन्य मरीज भी भर्ती हुए। ईएमओ डॉ. जीके गुप्ता ने बताया कि बदलते मौसम का लोगों के शरीर में बुरा असर पड़ रहा है।

भीषण गर्मी में छाता लगाकर जाती महिला। संवाद

भीषण गर्मी में छाता लगाकर जाती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed