Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The sub-inspector has been suspended, and layers of collusion have been exposed after the attack on the team.

Budaun News: दरोगा निलंबित, टीम पर हमले के बाद खुली सांठगांठ की परतें

Mon, 05 Jan 2026 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The sub-inspector has been suspended, and layers of collusion have been exposed after the attack on the team.
बदायूं। कछला रेंज के चंदनपुर वन क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के गंभीर मामले में वहां तैनात दरोगा को निलंबित कर दिया है। जांच में सामने आया कि दरोगा ने प्रभाव और सेटिंग के बल पर अपने ही गांव के वन क्षेत्र में तैनाती हासिल कर ली थी। बीते एक साल से वहीं तैनात था। इस दौरान उसने नजदीकी लोगों, जनप्रतिनिधियों और कुछ ग्रामीणों को वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा करने में संरक्षण दिया।
विज्ञापन

दरोगा की सरपरस्ती और स्थानीय प्रभाव के चलते लंबे समय तक इस क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी निरीक्षण के लिए नहीं पहुंच पा रहे थे। बताया जा रहा है कि शिकायतें लगातार विभागीय स्तर पर पहुंच रही थीं, लेकिन पूर्व में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। हाल ही में वन अधिकारी के स्थानांतरण के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए चंदनपुर में जांच टीम भेजी गई।
विज्ञापन

जांच टीम जब मौके पर पहुंची तो पाया गया कि वन विभाग की बड़ी मात्रा में जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण और खेती की जा रही है। टीम ने जब कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की तो कब्जाधारियों ने उग्र होकर हमला बोल दिया। इस हमले में कई अधिकारी और कर्मचारी घायल हो गए, जबकि दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की पूरी रिपोर्ट ग्रामीणाें के बयान दर्ज कर वन विभागीय ने उच्च अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट भेजी। इसके आधार पर संबंधित दरोगा अमित चौहान को निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं।


दरोगा अमित चौहान को निलंबित कर दिया गया है। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे किसी भी पद या प्रभाव वाले क्यों न हों। - निधि चौहान, डीएफओ, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed