{"_id":"68f7d3dc6d6a77c2bf0f5924","slug":"the-student-was-not-raped-in-asafpur-but-the-police-filed-an-fir-badaun-news-c-123-1-sbly1018-149428-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आसफपुर में छात्रा से नहीं हुआ था दुष्कर्म, पुलिस ने लगाई एफआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आसफपुर में छात्रा से नहीं हुआ था दुष्कर्म, पुलिस ने लगाई एफआर
विज्ञापन
बदायूं। चार साल की बच्ची के परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी, जिसमें मामला झूठा पाया गया। पुलिस ने मामले में एफआर लगा दी है।
फैजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक पर टॉफी दिलाने का लालच देकर 20 सितंबर को चार साल की बच्ची के साथ स्कूल परिसर में दुष्कर्म करने आरोप लगा था। परिजन बच्ची को लेकर चौकी पहुंचे, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने इसकी जानकारी हिन्दू संगठनों का दी।
सूचना मिलने के बाद परिवार को लेकर संगठन के लोग 21 सितंबर को करीब 11 बजे फैजगंज बेहटा थाने पहुंचे। कार्रवाई न करने वाले चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग करते हुए थाने का घेराव कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ बिसौली सुनील कुमार सिंह थाने पहुंचे और पीड़ित की बात सुनी।
विज्ञापन
उन्होंने चौकी प्रभारी पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। साथ ही मुकदमा दर्ज करवाया तो लोग शांत हुए। पुलिस ने इस मामले में एक महीने तक गहनता से जांच की। जांच में मामला झूठा पाया गया है। पुलिस ने मामले में एफआर लगा दी है।
मामला पहले दिन से ही संदिग्ध था। पुलिस ने विवेचना की तो आरोप असत्य पाए गए। मामले में एफआर लगा दी है। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी