{"_id":"576d51074f1c1bd632b48aa1","slug":"the-streets-dhangar-society-landing-on-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनगर समाज ने दी सड़कों पर उतरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनगर समाज ने दी सड़कों पर उतरने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली।
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
आक्रोश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी न करने से बढ़ा आक्रोश
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर यूथ ब्रिगेड के बैनर तले हुई जनसभा
जाति प्रमाणपत्र जारी करने की मांग को लेकर धनगर समाज के लोग तहसील प्रशासन के खिलाफ लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर यूथ ब्रिगेड के बैनर तले जुटे। उन्होंने जनसभा कर ऐलान किया कि यदि जल्द प्रमाण पत्र जारी न किए गए तो धनगर समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा।
तहसील परिसर के सामने मैदान में आयोजित जनसभा में सुबह से ही धनगर समाज के लोगों का इकठ्ठा होना शुरू हो गया। वक्ताओं ने तहसील प्रशासन के साथ-साथ सपा सरकार पर भी निशाना साधा। मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश संगठन महासचिव राजू पाल ने कहा कि धनगर जाति को अधिकारियों की गलती के चलते पेशे का प्रमाण पत्र दिया जाता है, जबकि धनगर अनुसूचित जाति की सूची में क्रमांक 27 पर अंकित है। पाल ने कहा कि 23 अक्तूबर 2013 में शासनादेश जारी होने के बावजूद तहसील प्रशासन प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहा है, जो कि असंवैधानिक है।
संगठन संयोजक वेदप्रकाश धनगर ने कहा कि यदि शीघ्र धनगर समाज को उसका संवैधानिक अधिकार नहीं दिया गया, तो समाज के लोग प्रदेश सरकार का सड़कों पर उतर कर विरोध करेंगे।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह पाल ने कहा कि उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर 23 जून तक प्रमाण पत्र जारी की मांग की गई थी, लेकिन किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की मंशा इस ओर ठीक नहीं दिख रही है। इस मौके पर जिला महासचिव मुकेश पाल, ज्ञान सिंह पाल, कीर्ति धनगर, मुकेश धनगर, अमित धनगर, राजेंद्र बघेल एडवाकेट, हरवेश धनगर, मोरसिंह पाल, केपी धनगर, चंद्रपाल धनगर, जितेंद्र पाल, श्रीपाल प्रधान, नेत्रपाल सिंह धनगर आदि प्रमुखता से मौजूद रहे। संचालन नेत्रपाल सिंह धनगर ने किया।