फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The shopkeepers in Ujhani Performance against PWD

उझानी में दुकानदारों ने किया  पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन 

Tue, 17 May 2016 12:31 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 17 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
The shopkeepers in Ujhani Performance against PWD
नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
तेज आवाज के साथ सड़क दरकने से फूटा गुस्सा
 बाईपास से शहर के मुख्य चौराहे तक हाल ही में बनी पीडब्ल्यूडी की सड़क लालमन की पुलिया के पास तेज आवाज के साथ दरक गई। इस सड़क के घटिया निर्माण को लेकर पहले भी प्रदर्शन किए जा चुके हैं। आज जब सड़क दरकी, तो आसपास के दुकानदारों ने पीडब्ल्यू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 
यहां बता दें बाईपास से शहर के मुख्य चौराहे तक पीडब्ल्यूडी ने सीसी रोड का निर्माण किया है। हाल ही में हुए निर्माण के समय कांग्रेसियों ने घटिया निर्माण को लेकर कई बार प्रदर्शन भी किया, लेकिन पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने इस मामले में कोई गौर नहीं किया। सोमवार की शाम करीब चार बजे जब लालमन की पुलिया के पास सड़क तेज आवाज के साथ दरकी, तो दुकानदारों ने घटिया निर्माण की बात कहते हुए प्रदर्शन किया। सड़क निर्माण को अभी दो माह भी नहीं हुए हैं। सड़क में बड़ी दरार पड़ गई। 
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में संतोष पार्थमेय, सुभाष सोलंकी, कामेश गुप्ता, अमित सक्सेना, शकील अहमद, कमलेश कुमार, सिपट्टर सिंह, सुरेंद्र कुमार, राजू, जितिन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed