फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The shopkeeper raped the child after locking him in the shop

Budaun News: दुकान में बालक को बंद करके दुकानदार ने किया दुष्कर्म

Tue, 11 Jun 2024 05:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 11 Jun 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
The shopkeeper raped the child after locking him in the shop
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र में बालक को दुकान में बंद कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पिता का आरोप है कि उनका नौ साल का बेटा दुकान पर टाॅफी खरीदने गया था। तभी दुकानदार ने उसे दुकान में बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

यह मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति का कहना है कि आठ जून की सुबह करीब 10 बजे उनका नौ साल का बेटा नजदीक में दुकान पर टॉफी खरीदने गया था। आरोप है कि तभी दुकानदार ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसके साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन

जब बालक ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी दुकानदार ने उसकी गर्दन पर खुरपी रख दी। उसे जान से मारने की धमकी दी, जिससे उनका बेटा डर गया। जब वह लौटकर आया तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद उन्होंने थाने जाकर आरोपी दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी। अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed