{"_id":"68755d8613cb99ba3f0827c4","slug":"the-shiva-temple-reverberated-with-the-chants-of-har-har-mahadev-and-water-was-offered-to-the-deity-badaun-news-c-123-1-akb1003-143083-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, किया जलाभिषेक
विज्ञापन
बिरूआबाड़ी मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक करते शिव भक्त। संवाद
बदायूं। सावन के पहले सोमवार को बिरूआबाड़ी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति ने कतार लगवाकर जलाभिषेक कराया। काफी संख्या में कांवड़िये कछला गंगाघाट से जल भरकर पैदल ही बिरूआबाड़ी मंदिर पहुंचे।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भारी वाहनों को पटेल चौक पर ही रोक दिया गया तो नगर पंचायत प्रशासन की ओर से सफाई की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई।
शहर के बिरूआबाड़ी मंदिर के अलावा, हरप्रसाद मंदिर, गौरी शंकर मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ रही। सिद्ध बरौलिया मंदिर पर मेला भी लगा।
विज्ञापन
वजीरगंज। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित भोलेनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। कांवड़ियों ने श्रद्धा के साथ जल चढ़ाया।
बिल्सी। नगर के हनुमानगढ़ी, देववाणी, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी, नील कंठेश्वर महाराज, मनकामेश्वर महाराज, नव दुर्गा देवी, मां शीतला देवी आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
--
कावड़ियों के लिए लगा स्वास्थ्य शिविर
कछला। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देशन में कछला मेडिकल एसोसिएशन की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें शिव भक्तों का निशुल्क उपचार करने के साथ दवा दी गई।
शिविर मथुरा-बरेली मुख्य मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक शाखा के समीप लगाया गया। शिविर का उद्घाटन जिला औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने किया। इस अवसर पर शिव स्वरूप गुप्ता, प्रवीण सूर्यवंशी, सुशील माहेश्वरी, निखिल शर्मा, दिनेश कुमार लौनिया, मोर सिंह, पीपी सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद