बदायूं। यूपीसीए सत्र 2026 के लिए जनपद स्तरीय क्रिकेट ट्रायल 17 मार्च से होंगे। यह ट्रायल अंडर-16 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए एसकेआईसी मैदान पर पूर्वाह्न 11 बजे से होंगे। ट्रायल के आधार पर जनपद की क्रिकेट टीम गठित की जाएगी। टीम का चयन यूपीसीए के चयनकर्ताओं की ओर से किया जाएगा।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को अपना पंजीकरण रसीद और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। खिलाड़ियों को निर्धारित समय से पहले मैदान पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी, ताकि चयन प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सके।
एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने बताया कि चयनित खिलाड़ी जनपद की ओर से इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जो बरेली में होगी। इस दौरान अमरीश गोयल, रविंद्र मोहन, एमपी सिंह, राहुल चौबे, अखिलेश पांडे, अंकुर रस्तोगी, अनिल गुप्ता, विशाल आदि मौजूद रहे।